फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kolkata woman reunited with kin after spending 2 months on Mumbai streets in search of job

Mumbai: नौकरी की तलाश में मुंबई आई थी कोलकाता की महिला, दो महीने तक सड़कों पर किया गुजारा, पुलिस ने वापस भेजा घर

Mon, 11 Jul 2022 04:10 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुम्बई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुम्बई Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Mon, 11 Jul 2022 04:10 PM IST
सार

पुलिस ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि कुछ दिन पहले शहर पुलिस के पास एक व्यक्ति का फोन आया था। उसने फोन पर एक 29 वर्षीय महिला के बारे में जानकारी दी थी और कहा था कि महिला हवाई अड्डे के पास है और उसे मदद की जरूरत है। 

विज्ञापन
Kolkata woman reunited with kin after spending 2 months on Mumbai streets in search of job
मुंबई पुलिस(फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

मुंबई पुलिस की सूझबूझ और मानवीयता के कारण कोलकाता की एक महिला दो महीने बाद अपने परिवार से मिल सकी है। एक अधिकारी ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, महिला बेहतर नौकरी की तलाश में मुंबई आई थी। यहां आने के बाद उसे नौकरी भी नहीं मिली और उसके पैसे भी खर्च हो गए। जिसके चलते वह मुंबई की सड़कों पर रहकर अपना गुजारा कर रही थी। करीब दो महीने बाद जब पुलिस को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने कोलकाता में उसके परिजनों से संपर्क करके उसे वापस कोलकाता भेजा। 

विज्ञापन


पुलिस ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि कुछ दिन पहले शहर पुलिस के पास एक व्यक्ति का फोन आया था। उसने फोन पर एक 29 वर्षीय महिला के बारे में जानकारी दी थी और कहा था कि महिला हवाई अड्डे के पास है और उसे मदद की जरूरत है। 
विज्ञापन
                                
                
                
                                
                                
                                                                                                               
                                                    
                            
                                 
                                
                               
                                                
                                                                 
                

                                
                
                
                                
                                
                                                                                                               
                                                    
                            
                                 
                                
                               
                                                
                                                                 
                जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला का पता लगाकर उससे पूछताछ करके सारी जानकारी ली। महिला ने बताया कि उसका नाम लीना मुखर्जी है और वह कोलकाता की रहने वाली है। पीड़ित महिला ने बताया कि वह कोलकाता  की एक बीमा कंपनी में काम करती थी। शहर पुलिस थाने की सहायक निरीक्षक किरण काले ने महिला के बारे में बताते हुए कहा कि पीड़ित महिला बेहतर नौकरी की तलाश में मुंबई आई थी, लेकिन यहां उसे नौकरी नहीं मिली। 
विज्ञापन
विज्ञापन

किरण काले ने आगे बताया कि जब वह घर से निकली थी तो कुछ पैसे लेकर आई थी, लेकिन यहां रुपये खत्म हो गए, जिसके कारण महिला मुंबई में सड़कों और अन्य जगहों पर रह रही थी। पुलिस के मुताबिक, महिला ने बताया कि मुंबई में उसका मोबाइल भी कहीं खो गया था, जिसके चलते वह कोलकाता में अपने परिजनों से भी संपर्क नहीं कर पा रही है। 


महिला से मिली जानकारी के आधार पर शहर पुलिस ने कोलकाता के गार्डन रीच पुलिस स्टेशन के अधिकारियों से संपर्क किया और उन्हें अपने परिवार के सदस्यों से संपर्क करने के लिए कहा। जिसके बाद महिला के परिवार के सदस्यों ने उसकी पहचान की। शहर पुलिस थाने की सहायक निरीक्षक किरण काले ने बताया कि कोलकाता पुलिस ने बताया कि उसके पिता बीमार हैं और वह चल फिर सकने में असमर्थ हैं और परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है। उन्होंने बताया कि सारी जानकारी के बाद पुलिस ने उसे खाना, ट्रेन का टिकट और उसके घर वापस जाने के लिए पैसे मुहैया कराए। महिला को शनिवार को मुंबई से लोकमान्य तिलक टर्मिनस से ट्रेन से कोलकाता भेजा गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed