{"_id":"638dd7157fb4071b1833b01f","slug":"kolkata-sskm-hospital-vandalised-staff-beaten-up-after-patient-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kolkata: SSKM अस्पताल में मरीज की मौत के बाद तोड़फोड़, डॉक्टरों को भी पीटा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Kolkata: SSKM अस्पताल में मरीज की मौत के बाद तोड़फोड़, डॉक्टरों को भी पीटा
Mon, 05 Dec 2022 05:04 PM IST
गुलाम अहमद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: गुलाम अहमद
Updated Mon, 05 Dec 2022 05:04 PM IST
सार
Kolkata SSKM Hospital: कोलकाता पुलिस के मुताबिक, हुगली जिले के रहने वाले मोहम्मद इरफान को रविवार शाम को गंभीर चोटों के साथ एसएसकेएम अस्पताल के ट्रॉमा केयर सेंटर में भर्ती कराया गया था। गंभीर चोट के कारण इरफान की मौत हो गई.
विज्ञापन
Kolkata SSKM Hospital
- फोटो : ANI
विस्तार
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के सरकारी एसएसकेएम अस्पताल में इलाज के दौरान मरीज की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा काटा। मौत से गुस्साए परिजनों ने न सिर्फ अस्पताल में तोड़फोड़ की, बल्कि कुछ जूनियर डॉक्टरों की कथित तौर पर पिटाई भी की गई। कोलकाता पुलिस ने सोमवार को बताया कि हुगली जिले के रहने वाले मोहम्मद इरफान को रविवार शाम को गंभीर चोटों के साथ एसएसकेएम अस्पताल के ट्रॉमा केयर सेंटर में भर्ती कराया गया था।
उन्होंने बताया कि गंभीर चोट के कारण इरफान की मौत हो गई. इसके बाद इरफान के परिवार के सदस्यों ने यह आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया कि अस्पताल के अधिकारियों की लापरवाही के कारण उसकी मौत हो गई। इसके बाद स्थिति बिगड़ गई और हंगामा कर रहे लोगों ने वहां मौजूद कुछ जूनियर डॉक्टरों पर हमला कर दिया।
दो जूनियर डॉक्टर घायल
पुलिस अधिकार ने कहा कि हमले में दो जूनियर डॉक्टर घायल हुए हैं. उन्होंने कहा कि हंगामा कर रहे परिजनों ने अस्पताल में तोड़फोड़ की, जिसमें एक एक्स-रे मशीन और कुछ अन्य चिकित्सा उपकरण क्षतिग्रस्त हो गए। उन्होंने कहा कि हंगामे की जानकारी मिलने पर भवानीपुर थाने से पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में किया। पुलिस ने कहा कि इस मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं की गई है।