Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   kolkata police summons tmc mp abhishek banerjee girish park fir

पश्चिम बंगाल: सांसद अभिषेक बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें? कोलकाता पुलिस का समन, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई

Sat, 14 Nov 2026 12:04 PM IST
अमन मौर्या न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: अमन मौर्या Updated Sat, 14 Nov 2026 12:04 PM IST
सार

पश्चिम बंगाल में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। कोलकाता पुलिस ने 31 अक्तूबर को गिरिश पार्क पुलिस स्टेशन में दर्ज एक नए मामले में उन्हें समन जारी कर 20 नवंबर को पूछताछ के लिए बुलाया है।

विज्ञापन
kolkata police summons tmc mp abhishek banerjee girish park fir
अभिषेक बनर्जी, सांसद, टीएमसी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी ममता गुट) के सांसद अभिषेक बनर्जी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। कोलकाता पुलिस ने उन्हें एक नए मामले में पूछताछ के लिए समन जारी किया है। पुलिस के मुताबिक, यह मामला 31 अक्तूबर को गिरिश पार्क पुलिस स्टेशन में दर्ज की गई एक नई एफआईआर से जुड़ा है।
विज्ञापन


कोलकाता पुलिस ने बताया कि गिरिश पार्क थाने की ओर से अभिषेक बनर्जी को नोटिस भेजा गया है। इसमें उन्हें 20 नवंबर को जांच अधिकारी के सामने पेश होने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन


क्यों हुई कार्रवाई?
रिपोर्टों के अनुसार, यह कार्रवाई 31 अक्तूबर को गिरीश पार्क थाने में एक महिला द्वारा दर्ज कराई गई लिखित शिकायत पर की गई है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि टीएमसी सांसद ने एक सार्वजनिक मंच से पुलिस अधिकारियों के खिलाफ ऐसी टिप्पणी की थीं, जो पुलिस के कामकाज में बाधा डालने और उन्हें धमकी देने की श्रेणी में आती हैं। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, गिरीश पार्क पुलिस स्टेशन में 31 अक्तूबर को दर्ज किए गए मामले की जांच के तहत बनर्जी को यह नोटिस भेजा गया है। इसमें उन्हें 20 नवंबर को जांच अधिकारी के समक्ष पेश होने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय मीडिया रिपोर्टों और पुलिस सूत्रों के मुताबिक, गिरीश पार्क थाने की पुलिस टीम शुक्रवार (13 नवंबर) शाम को सांसद अभिषेक बनर्जी के कालीघाट रोड स्थित आवास पर पहुंची और उन्हें कानूनी नोटिस सौंपा। पुलिस ने बताया कि सांसद के परिवार की ओर से यह नोटिस प्राप्त कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed