{"_id":"62379e1b04100c51ff7db849","slug":"kolkata-police-summons-ed-officials-in-case-of-2021-audio-tape-leak","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑडियो टेप लीक मामला: कोलकाता पुलिस ने ईडी अधिकारियों को किया तलब, जल्द पेश होने के आदेश","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ऑडियो टेप लीक मामला: कोलकाता पुलिस ने ईडी अधिकारियों को किया तलब, जल्द पेश होने के आदेश
Mon, 21 Mar 2022 03:06 AM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, कोलकाता
पीटीआई, कोलकाता
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 21 Mar 2022 03:06 AM IST
सार
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि ईडी के अधिकारियों को सोमवार दोपहर करीब 12 बजे कालीघाट पुलिस थाने में जासूसी विभाग के अधिकारियों के सामने पेश होने को कहा गया है।
विज्ञापन
कोलकाता पुलिस
- फोटो : twitter
विस्तार
कोलकाता पुलिस ने रविवार को एक ऑडियो टेप लीक मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के तीन वरिष्ठ कर्मियों को तलब किया है, जिनमें दिल्ली के एक वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हैं।
विज्ञापन
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि ईडी के अधिकारियों को सोमवार दोपहर करीब 12 बजे कालीघाट पुलिस थाने में जासूसी विभाग के अधिकारियों के सामने पेश होने को कहा गया है।
विज्ञापन
कोलकाता पुलिस एक व्यवसायी के खिलाफ मामले की जांच कर रही है, जिसे एक कथित ऑडियो क्लिप में ईडी अधिकारी से मवेशी तस्करी और कोयला घोटाले जैसे विषयों पर बात करते हुए सुना गया था, जो 2021 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले लीक हो गया था।
विज्ञापन