पीएम मोदी ने दिल्ली के विनायक मंदिर में की पूजा: सरकार प्रमुख के रूप में 25 वर्ष पूरे, तमाम नेताओं ने दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को सरकार के मुखिया के तौर पर 25 साल पूरे कर लिए हैं। 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री बनने से शुरू हुआ उनका सफर 2014 में प्रधानमंत्री पद तक पहुंचा और वह लगातार तीन बार प्रधानमंत्री बने। इस मौके पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उन्हें बधाई दी और उनके नेतृत्व, जनसेवा तथा विकसित भारत के संकल्प की सराहना की।
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को सरकार के मुखिया के तौर पर अपने 25 साल पूरे कर लिए। इस खास मौके पर उन्होंने दिल्ली के श्री विनायक मंदिर में पूजा-अर्चना की। नरेंद्र मोदी का यह सफर 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री बनने के साथ शुरू हुआ था। इसके बाद 2014 में वह देश के प्रधानमंत्री बने और लगातार तीन बार इस पद की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।
उपराष्ट्रपति ने बताया ‘प्रधान सेवक’ का सफर
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने प्रधानमंत्री मोदी को 25 साल पूरे करने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि ‘प्रधान सेवक’ के रूप में मोदी की यात्रा ने समावेशी विकास की सोच को पूरे देश के मिशन में बदलने का काम किया है। इस सफर की दिशा ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ से तय हुई है। एक्स पर पोस्ट करते हुए उपराष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि सरकार के मुखिया के तौर पर देश की सेवा के 25 साल पूरे करना अपने आप में एक महत्वपूर्ण पड़ाव है।
Heartiest greetings and warm wishes to Hon’ble Prime Minister Shri Narendra Modi Ji on completing 25 years of service to the Nation as Head of Government. Your journey as Pradhan Sevak has transformed the vision of inclusive development into a nationwide mission, guided by Sabka Saath, Sabka Vikas, Sabka Vishwas, Sabka Prayaas. Across my visits to States and Union Territories, I have witnessed Bharat’s visible transformation through improved connectivity, digital advancement, expanding opportunities and inclusive development. The greatest achievement of your visionary leadership is liberating 25 crore people from extreme poverty. It is a landmark historical achievement that human history can never forget. May the Almighty bless you with good health, happiness and strength as you continue to serve Bharat on its journey towards an inclusive, prosperous and Viksit Bharat by 2047. @narendramodi
विज्ञापन विज्ञापन— Vice-President of India (@VPIndia) October 7, 2026
‘25 करोड़ लोगों को अत्यधिक गरीबी से बाहर निकालना बड़ी उपलब्धि’
सीपी राधाकृष्णन ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व की सबसे बड़ी उपलब्धि के तौर पर 25 करोड़ लोगों के अत्यधिक गरीबी से बाहर आने का जिक्र किया। उन्होंने इसे इतिहास की ऐसी बड़ी उपलब्धि बताया, जिसे मानव इतिहास कभी भुला नहीं सकेगा। उन्होंने कहा कि देश के अलग-अलग राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के दौरे के दौरान उन्हें भारत में हो रहे बदलाव साफ दिखाई दिए। बेहतर कनेक्टिविटी, डिजिटल क्षेत्र में तेजी, बढ़ते अवसर और समावेशी विकास ने देश की तस्वीर बदलने में भूमिका निभाई है।
25 साल पूरे होना सभी के लिए खुशी का मौका
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी। उन्होंने प्रधानमंत्री के 25 साल के राजनीतिक सफर को पूरे देश के लिए ‘असीम खुशी’ का अवसर बताया। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने ‘जनसेवा से राष्ट्रसेवा’ को अपने जीवन का लक्ष्य बनाया और लगातार भारत की पहचान, गौरव और सम्मान को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए काम किया।
'जनसेवा से राष्ट्रसेवा' को जीवन का ध्येय मानकर भारत की अस्मिता, स्वाभिमान और गौरव को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए निरंतर समर्पित आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी का Head Of The Government के रूप में 25 गौरवशाली वर्ष पूर्ण होना हम सभी के लिए अत्यंत हर्ष का अवसर है। इन वर्षों की राष्ट्र साधना में जनसेवा के प्रति अटूट समर्पण, दृढ़ इच्छाशक्ति, दूरदर्शी नेतृत्व और 'राष्ट्र प्रथम' की भावना निरंतर प्रतिबिंबित हुई है। प्रधानमंत्री जी का जीवन देश वासियों को विकसित, आत्मनिर्भर और सशक्त भारत के निर्माण के लिए प्रेरित करता है। राष्ट्रसेवा के इस अविराम पथ पर 25 गौरवशाली वर्ष पूर्ण होने पर प्रधानमंत्री जी को हार्दिक बधाई। #25YearsOfSeva
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) October 7, 2026
‘नेशन फर्स्ट’ की भावना लगातार दिखाई दी
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के 25 साल के राष्ट्रीय सेवा के सफर में जनसेवा के प्रति अटूट प्रतिबद्धता, दृढ़ संकल्प, दूरदर्शी नेतृत्व और ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना लगातार नजर आई है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का जीवन देश के लोगों को विकसित, आत्मनिर्भर और मजबूत भारत बनाने के लिए प्रेरित करता है। योगी ने प्रधानमंत्री को इस लगातार जारी राष्ट्रीय सेवा के सफर के 25 साल पूरे होने पर हार्दिक बधाई दी।
शिवराज ने बताया- अद्भुत, ऐतिहासिक और अविश्वसनीय दिन
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री मोदी के 25 साल पूरे होने के मौके को ‘अद्भुत, अभूतपूर्व, अकल्पनीय और ऐतिहासिक’ बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की यह यात्रा 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शुरू हुई थी और अब विकसित तथा आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के बड़े संकल्प तक पहुंच गई है।
आज का दिन अद्भुत, अभूतपूर्व, अकल्पनीय और ऐतिहासिक है। आज आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी को सरकार के मुखिया रहते हुए 25 वर्ष पूरे हुए हैं। 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शुरू हुई यह यात्रा आज विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के महायज्ञ तक पहुँची है। उनका परिश्रम, प्रयत्न, धैर्य और उत्साह हम सभी के लिए प्रेरणा है। उनके साथ सहयोगी के रूप में काम करना अपने आप में सौभाग्य है। ईश्वर उन्हें स्वस्थ रखें और वे निरंतर देश का नेतृत्व करते हुए जनकल्याण एवं विकसित भारत के निर्माण में लगे रहें।
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) October 7, 2026
‘उनके साथ काम करना अपने आप में सौभाग्य’
शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री की मेहनत, प्रयास, धैर्य और उत्साह को सभी के लिए प्रेरणादायक बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के साथ एक सहयोगी के तौर पर काम करना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने प्रधानमंत्री के अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि नरेंद्र मोदी इसी तरह लगातार देश का नेतृत्व करते रहेंगे और जनकल्याण के साथ विकसित भारत के निर्माण में जुटे रहेंगे।
7 अक्टूबर 2001 से शुरू हुआ सफर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकार के मुखिया के तौर पर 25 साल का सफर 7 अक्टूबर 2001 को शुरू हुआ था, जब उन्होंने गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में जिम्मेदारी संभाली थी। इसके बाद उन्होंने गुजरात में लगातार तीन बार मुख्यमंत्री के रूप में काम किया। साल 2014 में नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बने। इसके बाद 2019 और 2024 में भी जनता ने उन्हें प्रधानमंत्री के रूप में चुना। इस तरह गुजरात के मुख्यमंत्री से शुरू हुआ उनका सफर अब केंद्र की सत्ता में 25 साल पूरे करने के पड़ाव तक पहुंच गया है।
‘राष्ट्र प्रथम, सदैव प्रथम’
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शुरू हुई मोदी की यात्रा राष्ट्रसेवा, सुशासन और जनकल्याण का पर्याय बन चुकी है। राजनाथ सिंह ने कहा कि मोदी की इस पूरी यात्रा का मूल मंत्र हमेशा ‘राष्ट्र प्रथम, सदैव प्रथम’ रहा है।
जनकल्याण और विकास को बताया बड़ी उपलब्धि
राजनाथ सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में जनकल्याणकारी कार्यों का अभूतपूर्व विस्तार हुआ और करोड़ों लोगों को घर, पानी, शौचालय, गैस कनेक्शन और बैंकिंग जैसी मूलभूत सुविधाएं मिलीं। उनके नेतृत्व में भारत ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ और ‘विकसित भारत’ के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि सुशासन मजबूत हुआ है, भारत आत्मनिर्भरता की दिशा में बढ़ा है तथा युवाओं के लिए रोजगार, स्टार्टअप, उद्यमिता और नवाचार के नए अवसर बने हैं।
25 साल की यात्रा को बताया प्रेरणादायी
रक्षा मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की 25 वर्षों की राष्ट्रसेवा की यात्रा सभी के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने इसे यात्रा का एक पड़ाव बताते हुए कहा कि यह पूर्ण विराम नहीं है। राजनाथ सिंह ने कामना की कि आने वाले वर्षों में भी मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में देश ‘जनसेवा ही प्रभुसेवा’ के संकल्प के साथ नई ऊर्जा और समर्पण से राष्ट्रसेवा के पथ पर आगे बढ़ता रहे।
इस खास मौके पर केंद्रीय मंत्रिमंडल ने प्रस्ताव पारित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सरकार के मुखिया के रूप में लगातार 25 साल पूरे करने पर बधाई दी। प्रस्ताव में उनके इस लंबे राजनीतिक सफर को सामान्य उपलब्धि से कहीं बढ़कर बताया गया है। इसमें कहा गया कि यह यात्रा ‘नेशन फर्स्ट’ और ‘सिटिजन फर्स्ट’ यानी राष्ट्र और नागरिकों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के सिद्धांत से प्रेरित रही है। गुजरात में लगातार तीन बड़े जनादेश और इसके बाद लोकसभा चुनावों में तीन बार जनता का समर्थन इस बात को दर्शाता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर लोगों का भरोसा लगातार बना रहा है। कैबिनेट के प्रस्ताव में उनकी गुजरात की राजनीति से लेकर राष्ट्रीय नेतृत्व तक की यात्रा की दस प्रमुख विशेषताओं को रेखांकित किया गया है।
गुजरात का मॉडल, देश के लिए बना मिसाल
कैबिनेट के प्रस्ताव ‘गुजरात से भारत तक विकास की दृष्टि का विस्तार’ में बताया गया है कि नरेंद्र मोदी ने गुजरात में शुरू की गई कई योजनाओं और प्रयोगों को बाद में राष्ट्रीय स्तर पर लागू किया। इसी कड़ी में SWAGAT का उदाहरण दिया गया है। इस व्यवस्था के जरिए नरेंद्र मोदी खुद लोगों की शिकायतें सुनते थे। इसे 2010 में संयुक्त राष्ट्र का पब्लिक सर्विस अवॉर्ड भी मिला। बाद में इसी सोच से PRAGATI की शुरुआत हुई, जिसके जरिए अलग-अलग सरकारी विभाग और सरकारें एक साथ बैठकर अटकी परियोजनाओं की समीक्षा करती हैं, रुकावटें दूर करती हैं और काम को तेजी से पूरा करने की कोशिश करती हैं।
विकास के साथ संस्कृति और पर्यावरण पर भी जोर
कैबिनेट के प्रस्ताव में प्रधानमंत्री मोदी की उस सोच का भी जिक्र है, जिसमें विकास के साथ सांस्कृतिक आत्मविश्वास और पर्यावरण संरक्षण को भी महत्व दिया गया है। गुजरात में जलवायु से जुड़े काम के लिए अलग विभाग बनाने से लेकर देश में अक्षय ऊर्जा के विस्तार और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सहयोग बढ़ाने तक के प्रयासों को इस सोच का हिस्सा बताया गया। प्रस्ताव में योग, मोटे अनाज यानी मिलेट्स, काशी विश्वनाथ धाम और रामलला की प्राण प्रतिष्ठा जैसे विषयों का भी उल्लेख किया गया। इन्हें भारत की सांस्कृतिक विरासत और जड़ों से जुड़ाव मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया गया है।
2047 तक विकसित भारत का संकल्प
कैबिनेट प्रस्ताव का अंत 2047 तक समृद्ध, आत्मनिर्भर और विकसित भारत बनाने के प्रधानमंत्री मोदी के विजन को दोहराते हुए किया गया। इसमें सामूहिक प्रयास के जरिए देश को आगे ले जाने और विकास की इस यात्रा को लगातार जारी रखने की प्रतिबद्धता जताई गई।
‘राष्ट्र प्रथम, सेवा ही जीवन’ को बनाया मूलमंत्र
इस मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 25 साल की राजनीतिक और प्रशासनिक यात्रा पूरी करने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि गुजरात के मुख्यमंत्री से लेकर देश के ‘प्रधान सेवक’ तक प्रधानमंत्री मोदी ने सरकार के मुखिया के रूप में हमेशा जनसेवा और सुशासन को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना के साथ उनके 25 साल का यह सफर सिर्फ समय का पड़ाव नहीं, बल्कि स्पष्ट सोच, अटूट संकल्प और आधुनिक भारत के निर्माण का एक ऐतिहासिक अध्याय है।
BJP National President Nitin Nabin tweets, "Nation First, Service is Life! From the Chief Minister of Gujarat to the nation's Pradhan Sevak, the honorable Prime Minister Narendra Modi has, as the head of government, accorded the highest priority to public service and good governance with the spirit of Nation First throughout his 25 golden years of journey. This is not merely a period, but a historic chapter of clear vision, unwavering resolve, and the building of a modern India. Transforming every challenge into an opportunity, fulfilling the pledge of ‘Sabka Saath, Sabka Vikas, Sabka Prayas and Sabka Vishwas’, and elevating India to new heights on the global stage—these are testimonies to Prime Minister ji's tireless hard work and unbreakable resolve-strength. Your commitment to nation-building is an inspiration for all of us. Under your illustrious leadership, this journey to realize the collective dream of ‘Viksit Bharat 2047’ will continue to progress unceasingly"
— IANS (@ians_india) October 7, 2026
हर चुनौती को अवसर में बदलने का संकल्प
नितिन नबीन ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने हर चुनौती को अवसर में बदलते हुए ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास और सबका विश्वास’ के संकल्प को आगे बढ़ाया और वैश्विक मंच पर भारत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की अथक मेहनत और अटूट संकल्प इसकी सबसे बड़ी मिसाल हैं। राष्ट्र निर्माण के प्रति उनका समर्पण सभी के लिए प्रेरणा है। नबीन ने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में ‘विकसित भारत 2047’ के सामूहिक सपने को साकार करने की यात्रा लगातार आगे बढ़ती रहेगी।
सेवा और समर्पण के 25 वर्ष
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रशासनिक प्रमुख के तौर पर 25 वर्ष पूर्ण होने पर गृह मंत्री अमित शाह ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने एक्स पर लिखा कि अथक परिश्रम, अद्भुत संकल्पशक्ति और ‘राष्ट्र प्रथम’ को जीवन का लक्ष्य बनाने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा और समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने पर बधाई। 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद से मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी की सेवा, संघर्ष और समर्पण की यह यात्रा गरीबों के कल्याण, महिलाओं के सशक्तीकरण, युवाओं के उत्थान और हर वर्ग की समृद्धि का पर्याय बन गई है। 25 वर्षों की इस यात्रा में जनकल्याणकारी नीतियों, उनके प्रभावी क्रियान्वयन, दृढ़ निर्णय, पारदर्शिता और परिणामोन्मुख शासन के माध्यम से उन्होंने राजनीति में प्रदर्शन और परिणाम को नई पहचान दी है।
गुजरात से देश के विकास तक
अमित शाह ने कहा कि मुख्यमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी ने भूकंप से उजड़े कच्छ का पुनर्निर्माण कर उसे विकास की मिसाल बनाया, ज्योतिग्राम योजना के माध्यम से गांव-गांव तक 24 घंटे बिजली पहुंचाई, सौर ऊर्जा और वाइब्रेंट गुजरात के माध्यम से निवेश एवं उद्योग को नई दिशा दी तथा कृषि क्षेत्र में 8 प्रतिशत से अधिक की विकास दर हासिल कर गुजरात में सुशासन का ऐसा मॉडल स्थापित किया, जो आगे चलकर पूरे देश के विकास का आधार बना। प्रधानमंत्री के रूप में इसी दृष्टि का विस्तार हुआ और अंतरिक्ष से समुद्र तक तथा वैश्विक मंचों से आंतरिक सुरक्षा तक भारत ने नई उपलब्धियां हासिल कीं। गरीबों के जीवन में भी व्यापक बदलाव आया और 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले, जबकि करोड़ों परिवारों को पक्के मकान, 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य सुरक्षा कवच, उज्ज्वला गैस कनेक्शन और घर-घर नल से जल जैसी सुविधाएं मिलीं।
विकसित भारत के संकल्प की ओर
अमित शाह ने कहा कि आज नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था के साथ विनिर्माण, डिजिटल भुगतान, नवाचार आधारित उद्यम, अर्धचालक, रक्षा उत्पादन और नवीकरणीय ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में नई ऊंचाइयां छू रहा है। युद्ध और वैश्विक अस्थिरता के इस दौर में भारत शांति, सौहार्द और सहयोग की महत्वपूर्ण वैश्विक आवाज बनकर उभरा है। नरेंद्र मोदी ने करोड़ों देशवासियों में आत्मविश्वास जगाकर ‘विकसित भारत’ का मंत्र दिया और 2047 तक भारत को हर क्षेत्र में अग्रणी बनाने का संकल्प दिलाया। उनके नेतृत्व में राष्ट्रसेवा और जनकल्याण के इस अभियान का भागीदार बनना सभी के लिए गौरव और सौभाग्य की बात है।
सेवा, सुशासन और संकल्प की 25 वर्ष की प्रेरणादायी यात्रा
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने पर उन्हें अशेष शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सेवा को साधना, राष्ट्र को सर्वोपरि और जनकल्याण को जीवन का ध्येय मानकर शुरू हुई उनकी यह यात्रा आज देश के लिए प्रेरणादायी नेतृत्व का प्रतीक बन चुकी है। 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शुरू हुई इस यात्रा में संकल्प, सुशासन और सेवा निरंतर साथ चलते रहे। गुजरात के विकास से लेकर देश के प्रधानमंत्री के रूप में गरीब कल्याण, महिला सशक्तीकरण, युवा शक्ति और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण तक, प्रधानमंत्री मोदी ने विकास को जन-जन के जीवन से जोड़ने का कार्य किया है।
सेवा को साधना, राष्ट्र को सर्वोपरि और जनकल्याण को जीवन का ध्येय मानकर प्रधानमंत्री @NarendraModi जी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने पर उन्हें अशेष शुभकामनाएं। 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शुरू हुई यह यात्रा आज एक ऐसे नेतृत्व की पहचान बन चुकी है, जिसमें संकल्प, सुशासन और सेवा निरंतर साथ चलते हैं। मुख्यमंत्री के रूप में गुजरात के विकास से लेकर देश के प्रधानमंत्री के रूप में गरीब कल्याण, महिला सशक्तीकरण, युवा शक्ति और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण तक, मोदी जी ने विकास को जन-जन के जीवन से जोड़ा है। इन 25 वर्षों में अनेक ऐतिहासिक निर्णय, जनकल्याणकारी योजनाएँ और विकास की नई ऊँचाइयाँ इस यात्रा का हिस्सा बनीं। करोड़ों लोगों के जीवन में आया बदलाव इस निरंतर सेवा-भाव की तस्वीर प्रस्तुत करता है। 25 वर्ष की यह यात्रा केवल एक पड़ाव नहीं, बल्कि विकसित और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को सिद्धि तक पहुँचाने की निरंतर यात्रा है। 🇮🇳 #25YearsOfSeva
— Piyush Goyal (@PiyushGoyal) October 7, 2026
जनकल्याण से विकसित भारत के संकल्प तक
पीयूष गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन में अनेक ऐतिहासिक निर्णय, जनकल्याणकारी योजनाएं और विकास की नई ऊंचाइयां देश की प्रगति की कहानी का हिस्सा बनी हैं। करोड़ों लोगों के जीवन में आया सकारात्मक बदलाव उनके निरंतर सेवा-भाव और जनकल्याण के प्रति समर्पण को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की 25 वर्ष की यह यात्रा केवल एक पड़ाव नहीं, बल्कि विकसित और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को सिद्धि तक पहुंचाने की निरंतर यात्रा है, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी।
गुजरात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित ‘सेवा संकल्प यात्रा’ के प्रतिभागियों ने हाटकेश्वर मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और प्रधानमंत्री मोदी के दीर्घ सार्वजनिक एवं राजनीतिक जीवन के लिए शुभकामनाएं व्यक्त कीं। इस यात्रा का आयोजन प्रधानमंत्री मोदी के शासनाध्यक्ष के रूप में 25 वर्षों की सेवा यात्रा को चिह्नित करने के लिए किया जा रहा है।
#WATCH | Gujarat | Participants of 'Seva Sankalp Yatra', undertaken to mark PM Modi's 25 years in public service as the head of government, offer prayers at Hatkeshwar Temple https://t.co/WEkjErd96Q
— ANI (@ANI) October 7, 2026
बिना राजनीतिक विरासत के कार्यकर्ता से प्रधानमंत्री तक का सफर
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने पर कहा कि 7 अक्टूबर का दिन उनकी विशिष्ट सेवा यात्रा को स्मरण करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि 25 वर्ष पहले इसी दिन नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में जिम्मेदारी संभाली थी और उससे पहले उन्होंने कोई निर्वाचित पद नहीं संभाला था। समर्पण और सेवा भाव के साथ उन्होंने जिम्मेदारियां निभाते हुए अनुभव हासिल किया और अपने सार्वजनिक जीवन में निस्वार्थ भाव से काम किया। गोयल ने कहा कि बिना किसी राजनीतिक परिवार या वंशवादी पृष्ठभूमि, धन या अन्य राजनीतिक सहारे के एक कार्यकर्ता का मुख्यमंत्री से देश के प्रधानमंत्री तक पहुंचना भाजपा की उस कार्यसंस्कृति को दर्शाता है, जहां संगठन में मेहनत और समर्पण के आधार पर अवसर मिलते हैं। उन्होंने इसे भारतीय लोकतंत्र के लिए एक मजबूत और प्रेरणादायी संदेश बताया।
Today, 7 October, we celebrate the distinguished career of PM @narendramodi. 25 yrs ago, on this day, he took up the responsibility of CM of Gujarat. Until then, he had held no elected post. Through dedication, he served, learning as he went along. Selfless, no corruption, no cronies. Now, he serves as Prime Minister. Only in @BJP4India, a karyakarta gets opportunities despite no political family/dynasty background, money etc. A strong message for #democracy .
— Nirmala Sitharaman (@nsitharaman) October 7, 2026
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूरे होने पर उन्हें धन्यवाद देते हुए उनके निर्भीक और केंद्रित नेतृत्व की सराहना की। उन्होंने कहा कि इन 25 वर्षों में ऐसे अनेक अवसर आए, जब आसान रास्ता चुनना संभव था, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने हर बार कठिन होने के बावजूद सही रास्ते को चुना। गडकरी ने कहा कि चुनौतियों के बीच दृढ़ता और साहस के साथ सही निर्णय लेने की यह क्षमता दुर्लभ है और प्रधानमंत्री मोदी का यही निर्भीक, प्रतिबद्ध और स्पष्ट नेतृत्व उनकी 25 वर्ष की सार्वजनिक सेवा यात्रा की सबसे महत्वपूर्ण विशेषताओं में से एक है।
Thank you PM Shri @narendramodi Ji for 25 years of fearless and focused leadership.There were many moments when the easy way was available but you always chose the right way even when it was difficult. That kind of courage is rare. #25YearsOfSeva https://t.co/nOXfewPUzu
— Nitin Gadkari (@nitin_gadkari) October 7, 2026