फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   West Bengal ›   Kolkata News ›   Kolkata Police says 15 JMB terrorists have entered India

पश्चिम बंगाल: कोलकाता पुलिस ने कहा- भारत में प्रवेश कर चुके हैं जेएमबी के 15 आतंकवादी

Tue, 13 Jul 2021 04:58 AM IST
Kuldeep Singh पीटीआई, कोलकाता
पीटीआई, कोलकाता Published by: Kuldeep Singh Updated Tue, 13 Jul 2021 04:58 AM IST
सार

  • एसटीएफ के अधिकारी के मुताबिक 15 में से शेष पांच आतंकवादी पश्चिम बंगाल में ही रुक गए, जिनमें से बांग्लादेशी मूल के तीन आतंकवादियों को रविवार को दक्षिण कोलकाता के हरिदेवपुर इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन
Kolkata Police says 15 JMB terrorists have entered India
terrorist - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जमात-उल-मुजाहिद्दीन बांग्लादेश (जेएमबी) के कम से कम 15 आतंकवादी इस साल की शुरुआत से पड़ोसी देश से पश्चिम बंगाल की सीमा में प्रवेश कर गए हैं और उनमें से 10 आतंकवादी जम्मू-कश्मीर सहित भारत के विभिन्न हिस्सों में चले गए हैं। कोलकाता पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


एसटीएफ के अधिकारी के मुताबिक 15 में से शेष पांच आतंकवादी पश्चिम बंगाल में ही रुक गए, जिनमें से बांग्लादेशी मूल के तीन आतंकवादियों को रविवार को दक्षिण कोलकाता के हरिदेवपुर इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन


एसटीएफ अधिकारी ने बताया कि तीनों आतंकवादियों से पूछताछ के दौरान पता चला कि जेएमबी के 10 संदिग्ध आतंकवादी ओडिशा, बिहार और जम्मू-कश्मीर के विभिन्न हिस्सों में चले गए हैं। बंगाल में मौजूद जेएमबी के शेख सकील और सलीम मुंशी की एसटीएफ को तलाश है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गिरफ्तार किए गए जेएमबी आतंकवादियों की पहचान नजीउर रहमान, रबीउल इस्लाम और साबिर के रूप में की गयी है, ये सभी जीवन यापन के लिए फल और मच्छरदानी बेचा करते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed