{"_id":"68c69c8c79d80c60c70580e1","slug":"kolkata-mysterious-death-of-student-in-rg-medical-college-mother-accused-of-poisoning-lover-arrested-2025-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kolakata: आरजी कर मेडिकल कॉलेज में छात्रा की रहस्यमय मौत, मां ने लगाया जहर देने का आरोप; प्रेमी गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Kolakata: आरजी कर मेडिकल कॉलेज में छात्रा की रहस्यमय मौत, मां ने लगाया जहर देने का आरोप; प्रेमी गिरफ्तार
Sun, 14 Sep 2025 04:14 PM IST
हिमांशु चंदेल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: हिमांशु चंदेल
Updated Sun, 14 Sep 2025 04:14 PM IST
सार
कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज की छात्रा आनंदिता सोरेन की रहस्यमय मौत के मामले में उसका प्रेमी मालदा मेडिकल कॉलेज का जूनियर डॉक्टर उज्ज्वल सोरेन गिरफ्तार हुआ है। परिजनों ने उस पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। मां ने दावा किया कि दोनों ने मंदिर में शादी की थी लेकिन उज्ज्वल ने पंजीकरण से इनकार कर दिया। फिलहाल पुलिस जांच जारी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन
आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल
- फोटो : ANI
विस्तार
पश्चिम बंगाल में आरजी कर मेडिकल कॉलेज की अंतिम वर्ष की छात्रा आनंदिता सोरेन की रहस्यमय मौत के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। छात्रा की मौत के बाद उसके प्रेमी और मालदा मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टर उज्ज्वल सोरेन को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया छह दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। परिवार ने लड़की की मौत के पीछे उसी पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
छात्रा की मां अल्पना टुडू ने इंग्लिशबाजार थाने में दर्ज शिकायत में कहा कि उनकी बेटी को उसके प्रेमी ने जहर देकर मारा है। उनका दावा है कि आनंदिता अपने रिश्ते को आधिकारिक रूप से पंजीकृत शादी में बदलना चाहती थी, लेकिन उज्ज्वल इससे बच रहा था। इसी तनाव के चलते दोनों के बीच लगातार झगड़े हो रहे थे।
पुरी मंदिर में दोनों ने की थी शादी
शिकायत में यह भी बताया गया कि आनंदिता और उज्ज्वल हाल ही में पुरी गए थे, जहां एक मंदिर में गुप्त रूप से शादी की थी। लेकिन लौटने के बाद उज्ज्वल ने शादी का पंजीकरण कराने से साफ इनकार कर दिया। मां के अनुसार, यही बात उनकी बेटी की परेशानी और मानसिक दबाव की वजह बनी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- 'PM मोदी के नेतृत्व में 11 साल में जवाबदेह सरकार की राजनीति हुई', विशाखापत्तनम में गरजे नड्डा
हॉस्पिटल में दिखे संदिग्ध लक्षण
परिवार का कहना है कि जब उन्होंने आनंदिता को अस्पताल के सीसीयू में देखा तो उसके मुंह से झाग निकल रहा था। मां ने कहा कि हमें कल रात फोन आया कि बेटी की तबीयत बिगड़ गई है और उसे अस्पताल लाया गया है। आज हमें उसकी मौत की खबर मिली। हम चाहते हैं कि पुलिस पूरी तरह से जांच करे।
सोशल मीडिया से शुरू हुई थी दोस्ती
आनंदिता दक्षिण दिनाजपुर के बालुरघाट की रहने वाली थीं। उनकी मुलाकात उज्ज्वल से सोशल मीडिया और मेडिकल कार्यक्रमों में हुई थी। धीरे-धीरे दोनों का रिश्ता दोस्ती से आगे बढ़कर प्रेम संबंध में बदल गया। लेकिन मां के मुताबिक, रिश्ते में लगातार तनाव बढ़ रहा था।
ये भी पढ़ें- भारत-पाकिस्तान मैच पर भड़की शिवसेना UBT का जोरदार प्रदर्शन, बीसीसीआई और आईसीसी पर भी उठाए सवाल
जूनियर डॉक्टर संगठन ने मांगी निष्पक्ष जांच
इस घटना से मेडिकल समुदाय में भी आक्रोश है। आरजी कर मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टर फ्रंट के नेता अनीकेत महतो ने परिवार के साथ संवेदना जताई और कहा कि हम चाहते हैं कि इस केस की निष्पक्ष और तेज जांच हो। जो भी जिम्मेदार है, उसे सजा मिले। मां के आरोपों को गंभीरता से देखा जाए।
पुलिस ने उज्ज्वल सोरेन को मालदा के इंग्लिशबाजार स्थित उसके किराए के मकान से गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का असली कारण स्पष्ट होगा। फिलहाल पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन