फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kolkata: Fire breaks out in multi-storey building, two dead; CM Subhendu orders inquiry

कोलकाता:  बहुमंजिला इमारत में लगी आग, दो लोगों की मौत; CM शुभेंदु ने दिए जांच के आदेश

Tue, 12 May 2026 10:37 PM IST
Rahul Kumar आईएएनएस, कोलकाता
आईएएनएस, कोलकाता Published by: Rahul Kumar Updated Tue, 12 May 2026 10:37 PM IST
विज्ञापन
Kolkata: Fire breaks out in multi-storey building, two dead; CM Subhendu orders inquiry
आग (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : आईएएनएस

पूर्वी कोलकाता के तापसिया इलाके में जीजे खान रोड पर स्थित एक बहुमंजिला इमारत में मंगलवार दोपहर आग लगने से दो लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। इस बीच, सूचना मिलते ही चार दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। आग पर काबू पाने के लिए युद्धस्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। सीएम शुभेंदु ने जांच के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन


स्थानीय लोगों के अनुसार, तापसिया के जीजे खान रोड स्थित 50/1 नंबर की चार मंजिला इमारत की दूसरी मंजिल पर आग लगी। आग तुरंत फैल गई और देखते ही देखते चारों ओर काला धुआं छा गया। स्थानीय लोगों ने जैसे ही इस घटना को देखा, उन्होंने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी। चार दमकल गाड़ियां एक-एक करके मौके पर पहुंचीं।
विज्ञापन


इस बीच, आग इतनी भीषण थी कि कमरे में मौजूद पांच लोग फंस गए। सभी ने अपनी जान बचाने के लिए बाथरूम में छिप गए। हालांकि, वहां भी काले धुएं के कारण दम घुटने जैसी स्थिति पैदा हो गई। दमकलकर्मियों ने तुरंत उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन यह संभव नहीं हो सका। बाद में, पांचों लोगों को झुलसी हुई हालत में निकाला गया और कलकत्ता नेशनल मेडिकल कॉलेज और अस्पताल भेजा गया। डॉक्टरों ने उनकी जांच की और उनमें से दो को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दमकल विभाग के अनुसार, दो लोगों की मौत गंभीर सांस लेने में तकलीफ के कारण हुई। वहीं, बाकी तीन लोगों की हालत भी गंभीर है। आशंका है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। हालांकि, आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं है।


दमकल विभाग का शुरुआती अनुमान है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी होगी। पूरी घटना की गहन जांच की जा रही है। आग लगने से स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। पुलिस और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद थे। बताया जा रहा है कि स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है।  आग की घटना पर सीएम शुभेंदु अधिकारी ने कहा, चार विभागों की एक समिति बनाई गई है। रिपोर्ट कल सुबह 11 बजे सौंपी जाएगी। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, यह इमारत अवैध है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed