फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kolkata : fine up to one lac will be charged if caught spitting or throwing garbage at public places

कोलकाता : अब सार्वजनिक स्थान पर कूड़ा फेंका या थूका तो लगेगा एक लाख तक का जुर्माना

Sat, 24 Nov 2018 03:42 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Updated Sat, 24 Nov 2018 03:42 AM IST
विज्ञापन
Kolkata : fine up to one lac will be charged if caught spitting or throwing garbage at public places

महानगर के लोगों को अब सार्वजनिक स्थानों पर थूकना और कचरा फेंकना या फैलाना भारी पडे़गा। राज्य विधानसभा की ओर से पारित एक नए कानून के तहत अब ऐसे लोगों को एक लाख रुपये तक का जुर्माना भरना पड़ सकता है। बृहस्पतिवार को विधानसभा में पारित कोलकाता नगर निगम (द्वितीय संशोधन) अधिनियम के जरिए धारा 338 में किए गए संशोधन से अब जुर्माने की रकम बढ़ा दी गई है।

विज्ञापन


इससे पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दक्षिणेश्वर में बने राज्य के पहले स्काईवाक पर पान व गुटखे की पीक फेंकने पर गहरी नाराजगी जताई थी। ममता ने हाल में ही उस स्काईवाक का उद्घाटन किया था। उसके बाद ही सरकार ने कानून में संशोधन का फैसला किया। 
विज्ञापन


नए विधेयक में कचरा फैलाने वालों पर जुर्माने की रकम बढ़ा कर न्यूनतम पांच हजार और अधिकतम एक लाख रुपये कर दी गई है। पहले इसके लिए न्यूनतम जुर्माना 50 रुपये और अधिकतम पांच हजार रुपये तक का प्रावधान था।

विज्ञापन
विज्ञापन

11 सदस्यों की समिति  का गठन

सरकारी सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि ममता ने सार्वजनिक स्थानों पर थूकने और कचरा फैलाने पर अंकुश लगाने के लिए 11 सदस्यों की एक समिति का गठन किया है। नए मेयर हकीम ने पत्रकारों को बताया कि महानगर का साफ-सुथरा रखने के लिए नगर निगम बडे़ पैमाने पर जागरूकता अभियान चलाएगा। 

हालांकि, नए कानून पर भी सवाल उठ रहे हैं। लोगों का सवाल है कि नगर निगम पहले 50 रुपये का जुर्माना भी नहीं वसूल पाता था। अब नए कानून के तहत वह इतनी बड़ी रकम कैसे वसूल करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed