{"_id":"627e041dcac42a5e4c228ff9","slug":"kolkata-ed-raid-on-abhijat-construction-company-also-action-on-houses-of-director-abhijit-and-sujata-sen","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोलकाता : अभिजात कंस्ट्रक्शन कंपनी पर ईडी का छापा, निदेशक अभिजीत व सुजाता सेन के घरों पर भी कार्रवाई","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोलकाता : अभिजात कंस्ट्रक्शन कंपनी पर ईडी का छापा, निदेशक अभिजीत व सुजाता सेन के घरों पर भी कार्रवाई
Fri, 13 May 2022 12:39 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Fri, 13 May 2022 12:39 PM IST
सार
कंपनी व उसके निदेशकों के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का केस कोलकाता पुलिस द्वारा भादंवि की विभिन्न धाराओं में दर्ज मामले के आधार दायर किया गया है।
विज्ञापन
ईडी की कार्रवाई
- फोटो : ANI
विस्तार
प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लॉन्ड्रिंग केस के सिलसिले में आज कोलकाता स्थित अभिजात कंस्ट्रक्शन कंपनी प्रालि पर छापे मारे। उक्त कंपनी के निदेशकों अभिजीत सेन और सुजाता सेन के दफ्तरों पर कार्रवाई की गई। ईडी के अनुसार कंपनी व उसके निदेशकों के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का केस कोलकाता पुलिस द्वारा भादंवि की विभिन्न धाराओं में दर्ज मामले के आधार दायर किया गया है। उन पर आरोप है कि उन्होंने खरीदारों से पूरा पैसा लेने के बाद भी उन्हें मकान व फ्लैट नहीं दिए और इस राशि का इस्तेमाल निजी लाभ कमाने में किया। ईडी का कहना है कि छापों के दौरान कई आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद की गई हैं। इनमें कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी जब्त किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
