फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kolkata doctor murder Case IMA team reaches victim residence doctors continue protests news in hindi

कोलकाता में महिला डॉक्टर की हत्या का मामला: IMA की टीम मृतक के घर पहुंची, रेजिडेंट डॉक्टरों का प्रदर्शन जारी

Wed, 14 Aug 2024 03:26 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: श्वेता महतो Updated Wed, 14 Aug 2024 03:26 PM IST
सार

पश्चिम बंगाल पुलिस ने बुधवार को आरोपी संजय रॉय को कोलकाता में केंद्र सरकार कार्यालय परिसर (सीजीओ) में ले गई। कोलकाता हाई कोर्ट के आदेश के बाद सीबीआई ने इस मामले को अपने हाथों में ले लिया। इस मामले की जांच के लिए दिल्ली से एक विशेष चिकित्सा और फॉरेंसिक टीम भेजी गई ।

विज्ञापन
Kolkata doctor murder Case IMA team reaches victim residence doctors continue protests news in hindi
आईएमए की टीम मृतक के घर पहुंची - फोटो : ANI

विस्तार

पश्चिम बंगाल में कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में प्रशिक्षु महिला डॉक्टर की हत्या का मामला अब केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को सौंप दिया गया है। सीबीआई ने इसकी जांच भी शुरू कर दी है। इस बीच इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की 12 सदस्यों की एक टीम बुधवार को मृतक के घर पहुंची। नौ अगस्त को हुई इस घटना से देशभर में व्यापक आक्रोश फैल गया है। देशभर के डॉक्टर विरोध प्रदर्सन में सड़कों पर उतर आए हैं। कोलकाता, गुवाहटी, हैदराबाद और मुंबई में बुधवार को भी जोरदार प्रदर्शन हुआ।

विज्ञापन


आईएमए की टीम प्रदर्शन कर रहे डॉक्टरों से भी मिल सकते हैं। आईएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरवी अशोकन और महासचिव अनिलकुमार जे. नायक मंगलवार की रात कोलकाता पहुंचे। अधिकारी ने बताया कि वे आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के जूनियर डॉक्टरों से बात करने भी जा सकते हैं। 

विज्ञापन

डॉक्टरों का प्रदर्शन जारी 
एम्स के रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. इंद्र शेखर प्रसाद ने कहा, "कोलकाता में जो हुआ, यह पहली घटना नहीं है। देश में ऐसी घटनाएं रोज होती हैं। डॉक्टर बनना सबसे महान व्यवसाय में से एक है। हम मंदिर जैसे माहौल में काम करते हैं। अब अगल डॉक्टर ही सुरक्षित नहीं हैं तो मरीज कैसे सुरक्षित महसूस करेंगे? जब तक हमें डॉक्टरों, स्वास्थ्य कर्मियों और अस्पतालों की सुरक्षा और सख्त कानून का आश्वासन नहीं मिलता हम अपनी हड़ताल जारी रखेंगे।"
विज्ञापन
विज्ञापन




एम्स के रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन के उपाध्यक्ष डॉ. सुव्रांकर दत्त ने कहा, "हमारी प्राथमिक मांग देश के मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर में सुरक्षा चूक पर काम करना है। जो कोलकाता में हुआ, ऐसा किसी के साथ भी हो सकता है। हम केंद्र सरकार से सेंट्रल प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग करते हैं। या फिर वे हमें लिखित आश्वासन दें कि स्वास्थ्य कर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जल्द ही एक कानूनी प्रावधान लाया जाएगा।"

आरोपी को सीजीओ परिसर ले जाया गया
पश्चिम बंगाल पुलिस ने बुधवार को आरोपी संजय रॉय को कोलकाता में केंद्र सरकार कार्यालय परिसर (सीजीओ) में ले गई। कोलकाता हाई कोर्ट के आदेश के बाद सीबीआई ने इस मामले को अपने हाथों में ले लिया। इस मामले की जांच के लिए दिल्ली से एक विशेष चिकित्सा और फॉरेंसिक टीम भेजी गई। सीबीआई की टीम भी दिल्ली से सीजीओ परिसर पहुंच चुकी है। बुधवार को भी आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल की ओपीडी सेवाएं बुधवार को भी बंद रहेंगी, क्योंकि जूनियर डॉक्टरों का प्रदर्शन अभी भी जारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed