'हिंदू पाकिस्तान' वाले बयान पर फंसे थरूर, कोलकाता की अदालत ने जारी किया गिरफ्तारी वारंट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोलकाता की एक मजिस्ट्रेट मेट्रोपोलिटन कोर्ट ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और तिरुवनंतपुरम से सांसद शशि थरूर के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। यह वारंट उनके खिलाफ वकील सुमीत चौधरी द्वारा दाखिल मामले के संबंध में जारी किया है। चौधरी ने थरूर के हिंदू पाकिस्तान वाले बयान को लेकर मामला दर्ज करवाया हुआ है।
Kolkata Magistrate Metropolitan Court issues arrest warrant against Congress leader Shashi Tharoor in connection with a case filed by an advocate Sumeet Chowdhury over Tharoor's 'Hindu-Pakistan' comment. (file pic) pic.twitter.com/HiqiKCBZVa
— ANI (@ANI) August 13, 2019विज्ञापन
दरअसल, 11 जुलाई, 2018 को थरूर ने कहा था कि यदि 2019 लोकसभा चुनाव में भाजपा जीतती है तो वह भारत को 'हिंदू पाकिस्तान' बनाने जैसे हालात पैदा कर देगी। तिरूवनंतपुरम में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए थरूर ने कहा था कि भाजपा एक नया संविधान लिखेगी जो भारत को पाकिस्तान जैसे राष्ट्र में बदलने का रास्ता साफ करेगा, जहां अल्पसंख्यकों के अधिकारों का हनन किया जाएगा, उनका कोई सम्मान नहीं होगा।
उन्होंने कहा था कि यदि भाजपा दोबारा लोकसभा चुनाव जीतती है तो देश का लोकतांत्रिक संविधान खत्म हो जाएगा, क्योंकि उनके पास भारतीय संविधान को खत्म करने और एक नया संविधान लिखने के सारे तत्व मौजूद हैं। भाजपा द्वारा लिखा गया नया संविधान पूरी तरह से हिंदू राष्ट्र के सिद्धांतों पर आधारित होगा, जो अल्पसंख्यकों के अधिकारों को पूरी तरह से खत्म कर देगा और राष्ट्र को 'हिंदू पाकिस्तान' बना देगा।
उनके इस बयान पर भाजपा ने पलटवार करते हुए कहा था कि थरूर ने जो भी कहा कि उसके लिए राहुल गांधी (तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्ष) को माफी मांगनी चाहिए, क्योंकि पकिस्तान के निर्माण के लिए कांग्रेस जिम्मेदार है और एक बार फिर वो देश को नीचा दिखाने और हिंदूओं को बदनाम करने का काम कर रही है।