फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Know What is Barak-8 Missile Specialties

जानिए क्या है बराक-8 मिसाइल की खासियत, परमाणु हथियार ले जाने में भी है सक्षम

Wed, 24 Oct 2018 06:17 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 24 Oct 2018 06:17 PM IST
विज्ञापन
Know What is Barak-8 Missile Specialties
barak missile
हाल ही में रूस से S-400 एयर डिफेंस डील के बाद अब भारत ने इजरायल के आधुनिक मिसाइल डिफेंस सिस्टम्स के लिए एक बड़ा सौदा किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसके लिए इजरायल की एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज (आईएआई) को 777 मिलियन डॉलर का अनुबंध मिला है।
विज्ञापन

 
इस अनुबंध के तहत इजरायल की कंपनी भारतीय नौसेना के 7 जहाजों को एलआरएसएएम एयर और मिसाइल डिफेंस सिस्टम्स की आपूर्ति करेगी। बता दें कि इस सिस्टम का इस्तेमाल इजरायली नौसेना के अलावा भारतीय नौसेना, वायु सेना और थल सेना करती हैं।
विज्ञापन


बता दें कि बराक-8 एक भारतीय-इजरायली लंबी दूरी वाली सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल है। बराक 8 को विमान, हेलीकॉप्टर, एंटी शिप मिसाइल और यूएवी के साथ-साथ क्रूज मिसाइलों और लड़ाकू जेट विमानों के किसी भी प्रकार के हवाई खतरा से बचाव के लिए डिजाइन किया गया। बराक 8 संयुक्त रूप से इजरायल की इजरायल एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज (आईएआई) और भारत की रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) द्वारा विकसित किया गया। हथियारों और तकनीकी अवसंरचना, एल्टा सिस्टम्स और अन्य चीजो के विकास के लिए इजरायल का प्रशासन जिम्मेदार होगा। जबकि भारत डायनेमिक्स लिमिटेड (बीडीएल) मिसाइलों का उत्पादन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम लंबी दूरी की इस मिसायल का विकास भारत ने इजरायल के साथ मिलकर किया है। बराक 8 मूल बराक 1 मिसाइल पर आधारित है। परंतु इसमें अधिक उन्नत खोजक की सुविधा और लंबी दूरी तक जाने की क्षमता है। बराक-8 मिसाइल की मारक क्षमता 70 से 90 किमी है। साढ़े चार मीटर लंबी मिसाइल का वजन करीब तीन टन है और यह 70 किलोग्राम भार ले जाने में सक्षम है। बराक-8 मिसाइल बहुउद्देशीय निगरानी और खतरे का पता लगाने वाली राडार प्रणाली से सुसज्जित है।

उल्लेखनीय है कि बीते वर्ष आईएआई ने भारतीय थलसेना और नौसेना को मिसाइल डिफेंस सिस्टम की आपूर्ति के लिए करीब 2 अरब डॉलर का सौदा किया था। और इसके बाद भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड के साथ मिलकर 630 मिलियन डॉलर का अनुबंध बराक 8 की आपूर्ति के लिए किया गया था। बता दें कि यह सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल सिस्टम है। 


बराक सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल है। शिप पर इसका इस्तेमाल एंटी मिसाइल डिफेंस सिस्टम के रूप में किया जाता है। इसे आईएआई ने इजरायल रक्षा मंत्रालय और भारतीय रक्षा अनुसंधान के सहयोग से तैयार किया गया है। दोनों देशों की सेनाएं इसका इस्तेमाल करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed