फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Know how Pakistan failed to do Balakot type air strike on India

पाकिस्तान 27 फरवरी को भारत पर बालाकोट जैसा हमला करने में कैसे हुआ विफल?

Wed, 27 Mar 2019 12:05 PM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: अजय सिंह Updated Wed, 27 Mar 2019 12:05 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Know how Pakistan failed to do Balakot type air strike on India
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : ANI

पुलवामा आतंकी हमले के बाद भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के बालाकोट में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के ठिकाने पर हवाई हमला किया था। इस हमले के ठीक अगले दिन यानी 27 फरवरी को पाकिस्तान भी भारत पर ऐसा ही एक हमला करने वाला था, लेकिन वो इसमें सफल नहीं हो पाया। 


loader

समाचार एजेंसी एएनआई को सरकारी सूत्र ने बताया है, "27 फरवरी को पाकिस्तानी वायु सेना 20 विमानों के साथ आई थी, जिनमें अमेरिका का एफ-16, फ्रांस के मिराज-IIIएस और चीन का जेएफ-17 शामिल था। इनके साथ ही उसने 11 एक हजार किलो के एच-4 बमों को अपने क्षेत्र में 50 किमी की रेंज से तीन मिल्ट्री टारगेट को निशाना बनाते हुए गिराया था। लेकिन किसी पर भी हमला करने में नाकाम रहा।"

एच-4 बमों को पाकिस्तानी वायु सेना ने मिराज-IIIएस से गिराया था। इन बमों को काफी दूरी सी गिराया गया, जिसके चलते ये निशाने पर नहीं लगे। ये उसी क्षमता के बम हैं जो भारतीय वायु सेना ने स्पाइस-2000 से बालाकोट में गिराए थे। एच-4 बमों को पाकिस्तान ने साउथ अफ्रीका की सहायता से बनाया है। 

सूत्र ने कहा, "एफ-4 ज्यादा सटीक नहीं हैं और उसने अपने लक्ष्य भी मिस किए। इन हमलों में से एक जम्मू कश्मीर स्थित सेना के कैंप पर किया गया, लेकिन उस इमारत को एक बड़े और मोटे पेड़ ने बचा लिया, जिसे काफी नुकसान भी हुआ। लेकिन पेड़ ने पाकिस्तान के हमले को नाकाम कर दिया।" जब ये हमला हुआ तो वरिष्ठ अफसर कैंपस में मोजूद थे। ये बम तीन स्थानों पुंछ और अन्य सेक्टरों में गिराए गए थे। 

पहचान ना बताने की शर्त पर सरकारी सूत्र ने कहा कि पाकिस्तानी वायु सेना के हमले को नाकाम करने में भारतीय वायु सेना द्वारा तेजी से की गई कार्रवाई कारण हो सकती है। जिसके चलते एच-4 बम अपने निशाने पर नहीं लगे। पाकिस्तानी विमान अलग-अलग बेसिस से उड़ान भरने के बाद पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में 27 फरवरी को एकत्रित हुए थे।

पाकिस्तान ने एयर टू एयर मिसाइल दागने के लिए अपने सबसे अडवांस विमान एफ-16 का इस्तेमाल किया। वहीं मिराज-IIIएस को ग्राउंड मिसाइल हमले के लिए इस्तेमाल किया। उसी दौरान भारतीय वायु सेना के विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान ने अपने मिग-21 से आर-73 मिसाइल दागते हुए पाकिस्तान का एफ-16 लड़ाकू विमान गिरा दिया था।    

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed