फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

महिला कांग्रेस में महासचिव नियुक्त होने वाली पहली ट्रांसजेंडर, अप्सरा रेड्डी की प्रेरणादायक कहानी

Sun, 13 Jan 2019 10:22 AM IST
Shilpa Thakur न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shilpa Thakur Updated Sun, 13 Jan 2019 10:22 AM IST
विज्ञापन
Know all about first transgender women congress national secretary Apsara Reddy
Apsara Reddy

भारत की सबसे प्रसिद्ध ट्रांसजेंडर पत्रकार और कार्यकर्ता अप्सरा रेड्डी को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अखिल भारतीय महिला कांग्रेस (एआईएमसी) की राष्ट्रीय महासचिव घोषित किया है। एक ट्रांसजेंडर महिला के रूप में अप्सरा अपने कॉलेज के दिनों में सामाजिक सक्रियता में शामिल रही थीं। आज हम आपको उनकी कहनी बताने जा रहे हैं, जो बेहद प्रेरणादायक है। बेहद मुश्किल परिस्थितियों से लड़ते हुए आज उन्होंने ये मुकाम हासिल किया है और लोगों को सीख दी है कि चाहे लोग आपके बारे में कुछ भी कहें लेकिन अगर आप कुछ करने का ठान लेते हैं तो आपको कोई नहीं रोक सकता।

loader

इन पार्टियों से भी रह चुका है नाता

Know all about first transgender women congress national secretary Apsara Reddy
apsara reddy
अप्सरा रेड्डी अभी तक एआईएडीएमके के साथ जुड़ी हुई थीं। इससे पहले वह बीजेपी में भी रह चुकी हैं। रेड्डी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई पत्रिकाओं के साथ काम कर चुकी हैं। वह तमिलनाडु में स्वास्थ्य जागरुकता अभियान चलाने के साथ ही महिलाओं के मुद्दों पर भी मुखर रहती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला कांग्रेस महासचिव बनने पर क्या कहना है अप्सरा रेड्डी का

Know all about first transgender women congress national secretary Apsara Reddy
apsara reddy
महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव बनाए जाने के बाद अप्सरा ने कहा कि उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी में देखा है कि ट्रांसजेंडर महिलाओं से कहा जाता है कि वह कुछ नहीं कर पाएंगी। ऐसे में उनके लिए भारत की सबसे पुरानी और सबसे बड़ी पार्टी में शामिल होना भावुकता भरा क्षण है।

विदेश में पूरी की शिक्षा

Know all about first transgender women congress national secretary Apsara Reddy
apsara reddy
अप्सरा रेड्डी मूल रूप से आंध्र प्रदेश के नेल्लोर जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा चेन्नई में पूरी की। इसके बाद वह आगे की पढ़ाई के लिए ऑस्ट्रेलिया चले गईं। वहां उन्होंने मोनाश यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रैजुएशन किया। उन्होंने ट्रांसजेंडर के अधिकारों के लिए काम किया और पत्राकारिता भी की। इसके बाद उन्होंने लंदन से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की और वहां के मीडिया संस्थानों में भी काम किया। अप्सरा रेड्डी चाइल्ड रेप के हाई-प्रोफाइल मामलों को भी उठा चुकी हैं। उन्होंने तमिलनाडु में एक मीडिया सनसनी पैदा कर दी थी। 
विज्ञापन

इस कारण से छोड़ी भाजपा

Know all about first transgender women congress national secretary Apsara Reddy
apsara reddy
सामाजिक मुद्दों पर सक्रिय आवाज और पत्रकारिता में ब्रांड बनने के बाद वो अमित शाह से मिलकर भाजपा में शामिल हो गई थीं। पर एक महीने के भीतर ही उन्होंने पद छोड़ दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा में स्वतंत्र विचारों वाले लोगों के लिए कोई जगह नहीं है। तमिलनाडु की पूर्व सीएम जयललिता द्वारा अप्सरा को राष्ट्रीय प्रवक्ता की भूमिका दी गई। एआईडीएमके में आपस में मतभेद होने तक अप्सरा ने उस भूमिका को जारी रखा था। 
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

Followed