फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Know about education of BJP and Congress cm

जानें, कितने पढ़े लिखे हैं भाजपा के सीएम, कांग्रेस के मुख्यमंत्रियों का भी लेखा-जोखा

Thu, 23 Mar 2017 11:54 AM IST
amarujala.com- Written by : हरेन्द्र सिंह मोरल
amarujala.com- Written by : हरेन्द्र सिंह मोरल Updated Thu, 23 Mar 2017 11:54 AM IST
विज्ञापन
Know about education of BJP and Congress cm
- फोटो : SELF

भाजपा ने गोरखपुर के सांसद योगी आदित्यनाथ का नाम यूपी के मुख्यमंत्री के लिए घोषित किया तो सबसे ज्यादा हल्ला उनकी शिक्षा और योग्यता को लेकर मचा। सोशल मीडिया पर भी लोगों ने सबसे ज्यादा उनकी पढ़ाई लिखाई के बारे में ही जानकारी तलाश की, हालांकि योगी मैथ से बीएससी हैं।

विज्ञापन


योगी की शिक्षा को लेकर मचा हल्ला इसलिए भी था कि उनसे पहले जिस व्यक्ति का नाम सीएम पद के लिए सबसे आगे था वो मनोज सिन्हा बीएचयू आईआईटी से बीटेक और एमटेक थे। ऐसे में हर किसी ने सिन्हा से ही योगी की तुलना की।
विज्ञापन


खैर, योगी अब सीएम बन चुके हैं और उनकी शिक्षा का मामला भी ठंडा पड़ता जा रहा है। ऐसे में हम आपको बताते हैं कितने पढ़े लिखे हैं देश की सबसे बड़ी पार्टी के मुख्यमंत्री और उनके मुकाबले कहां ठहरते हैं कांग्रेस के मुख्यमंत्री। 

विज्ञापन
विज्ञापन

देवेन्द्र फडणवीस हैं सबसे आगे

Know about education of BJP and Congress cm
मनोहर पर्रिकरः इस फेहरिस्त में सबसे आगे नाम आता है गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर का। 61 साल के पर्रिकर मुंबई आईआईटी से बीटेक हैं। वह देश के पहले मुख्यमंत्री हैं जो आईआईटी से पढ़ाई करने के बाद इस कुर्सी तक पहुंचे। फिलहाल दिल्‍ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी आईआईटीयन हैं।
देवेन्द्र फडणवीसः 44 साल की उम्र में दूसरे सबसे कम उम्र में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बने फडणवीस लॉ ग्रेजुएट हैं और बिजनेश मैनेजमेंट में पीजी डिग्री और जर्मनी के बर्लिन से जर्मन लैंगुएज में डिप्लोमा कर चुके हैं। 
शिवराज सिंह चौहानः मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भोपाल की बरकतुल्ला यूनिवर्सिटी से एमए फिलोसफी में गोल्ड मेडलिस्ट हैं। 58 साल के शिवराज पांच बार सांसद रह चुके हैं। 
डा. रमन सिंहः छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह आयुर्वेदिक डॉक्टर हैं और वाजपेयी सरकार में केंद्रीय राज्यमंत्री रह चुके हैं।
असम सर्बानंद सोनोवालः 55 साल के सोनोवाल बीएससी इंग्लिश ऑनर्स और एलएलबी कर चुके हैं। तीन बार सांसद रहे सोनोवाल लंबे समय तक आजसु के अध्यक्ष रह चुके हैं। 
विजय रुपाणीः गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी का जन्म बर्मा के रंगून में हुआ था। बाद में वह गुजरात आए और सौराष्ट्र यूनिवर्सिटी से एलएलबी की पढ़ाई पूरी की। 
रघुबर दासः टाटा स्टील में मजदूर रहे झारखंड के मुख्यमंत्री बीएससी और एलएलबी तक पढ़ाई कर चुके हैं। 
त्रिवेन्‍द्र सिंह रावतः उत्तराखंड के सीएम रावत ने गढ़वाल के श्रीनगर कैंपस से पत्रकारिता में पीजी डिग्री ली है। 
वसंधुरा राजेः राजस्‍थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ग्वालियर महाराजा जीवाजी राव सिंधिया की बेटी हैं। 64 साल की राजे ने मुंबई के सोफिया कालेज से ग्रेजुएशन किया। 
योगी आदित्यनाथः 44 साल के यूपी के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ उत्तराखंड के पौढ़ी गढ़वाल की श्रीनगर यूनिवर्सिटी से बीएससी मैथ हैं। गोरखपुर से पांच बार सांसद रहे योगी का जन्म पौढ़ी के पंचूर गांव में हुआ। 
पेमा खांडूः 37 साल के अरुणाचल प्रदेश के सीएम प्रेमा खांडू ने दिल्‍ली के हिंदू कालेज से ग्रेजुएशन किया है। उनके पिता दोरजी खांडू भी मुख्यमंत्री रहे हैं। 
मनोहर लाल खट्टरः हरियाणा के सीएम खट्टर ने दिल्‍ली से ग्रेजुएशन किया है। पूर्व आरआरएस प्रचारक 62 साल के खट्टर 2014 में पहली बार करनाल से विधायक बने।
एन बीरेन सिंहः मणिपुर के सीएम एन बीरेन सिंह पेशेवर फुटबालर रहे हैं, फिर बीएसएफ में चयन हुआ। इसके बाद नौकरी छोड़कर मणिपुर यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री ली। 

ये हैं कांग्रेस के मुख्यमंत्रियों की डिग्रियां

Know about education of BJP and Congress cm
डा. मुकुल संगमाः मेघालय के सीएम संगमा रीजनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस से एमबीबीएस की पढ़ाई कर चुके हैं। वह सरकारी डॉक्टर भी रहे हैं।
कैप्टन अमरिंदर सिंहः पंजाब के सीएम 75 साल के अमरिंदर पटियाला के आखिरी महाराज यादविंदर सिंह के पुत्र हैं। फौज में कैप्टन रहे अमरिंदर सिंह एनडीए से ग्रेजुएट हैं। 
सिद्धरमैयाः कर्नाटक के सीएम सिद्धरमैया ने मैसूर विश्वविद्यालय से बीएससी और एलएलबी की पढ़ाई की है। 
वीरभद्र सिंहः हिमाचल के सीएम वीरभद्र सिंह ने कर्नल ब्राउन कैंब्रिज से स्कूलिंग और दिल्‍ली के सेंट स्‍टीफन कालेज से बीए ऑनर्स किया है। 
लाल थनवालाः मिजोरम के सीएम थनवाला ने गुवाहाटी यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। 
वी नारायणसामीः पुडुचेरी के सीएम नारायणसामी ले अन्नामलाई यूनिवर्सिटी से लॉ में पीजी की पढ़ाई की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed