Karnataka: शिवकुमार की जीत सबसे बड़ी, इन्हें महज 16 मतों से झेलनी पड़ी हार; आंकड़ों में देखें हार-जीत का गणित
कर्नाटक की 224 सीटों में आठ सीटें ऐसी हैं, जिन पर जीत-हार का अंतर 1000 से भी कम का रहा। वहीं, 16 सीटें ऐसी हैं जिनपर जीत का अंतर पचास हजार या उससे ज्यादा रहा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं। कांग्रेस को यहां स्पष्ट बहुमत मिला है। कांग्रेस ने यहां की 135 सीटों पर जीत हासिल की है। वहीं भारतीय जनता पार्टी को 67 सीटों पर जीत मिली है। बात अगर जेडीएस की करें तो उसे 19 सीटें मिली है। साथ ही चार सीटें अन्य के खाते में गई हैं। 16 सीटें ऐसी हैं जिन पर जीत का अंतर पचास हजार या उससे ज्यादा है। वहीं, कर्नाटक में सबसे बड़ी जीत कर्नाटक कांग्रेस प्रमुख डीके शिवकुमार ने दर्ज की है। वहीं बात अगर सबसे छोटी जीत की करें तो यह सीके राममूर्ति के नाम रही, जिन्होंने कांग्रेस की सौम्या रेड्डी को 16 वोटों से हराया।
वहीं, दूसरी सबसे छोटी जीत गांधी नगर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी दिनेश गुंडू राव के नाम रही। उन्होंने मात्र 105 मतों से सीट अपने नाम की। हम आपको कर्नाटक की पांच सबसे बड़ी और सबसे छोटी अंतर वाली जीत के बारे में बता रहे हैं।
सबसे बड़े अंतर से इन सीटों पर हुई जीत-हार
कर्नाटक में आए नतीजों के बाद यह साफ हो गया है कि कांग्रेस राज्य में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जा रही हैं। सबसे बड़े अंतर से जीत हार की बात करें तो राज्य की 16 सीटें ऐसी हैं जिन पर जीत का अंतर पचास हजार या उससे ज्यादा रहा। इनमें 11 सीटों पर कांग्रेस और पाांच पर भाजपा ने जीत दर्ज की है। साथ ही बड़ी जीत हासिल करने वाले कांग्रेस के उम्मीदवारों में लक्ष्मण साउदी भी शामिल हैं, जिनका टिकट भाजपा ने इस बार काट दिया था।
| विधानसभा सीट | विजयी प्रत्याशी | पार्टी | जीत का अंतर | इन्हें हराया | पार्टी |
| कनकपुरा | डीके शिवकुमार | कांग्रेस | 1,22,392 | के बी. नागराजू | जेडीएस |
| चिक्कोडी-सगाल्दा | गणेश प्रकाश | कांग्रेस | 78,509 | कट्टी रमेश विश्वनाथ | भाजपा |
| अठानी | लक्ष्मण सांगप्पा | कांग्रेस | 76,122 | महेश इरेगौड़ा कुमाथल्ली | भाजपा |
| येलहांका | एसआर विश्वनाथ | भाजपा | 64,110 | केशव रजन्ना बी | कांग्रेस |
| कोलेगल | ए.आर कृष्णमूर्ति | कांग्रेस | 59,519 | एन. महेश | भाजपा |
पांच सबसे कम अंतर वाली सीटें
वहीं बात अगर कर्नाटक की सबसे छोटी जीत की करें तो जयनगर सीट से भाजपा उम्मीदवार सीके राममूर्ति ने मात्र 16 मतों के अंतर से जीत दर्ज की। इसके बाद गांधीनगर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी दिनेश गुंडू राव ने 105 मतों से जीत दर्ज की। राज्य में आठ सीटें ऐसी हैं जहां जीत का अंतर एक हजार मतों से भी कम रहा। इन आठ सीटों में से पांच सीटें कांग्रेस के नाम रही और तीन पर भाजपा उम्मीदवारों ने बाजी मारी।
| विधानसभा सीट | विजयी प्रत्याशी | पार्टी | जीत का अंतर | इन्हें हराया | पार्टी |
| जयनगर | सीके राममूर्ति | भाजपा | 16 |
सौम्या रेड्डी
|
कांग्रेस |
| गांधीनगर |
दिनेश गुंडू राव
|
कांग्रेस |
105
|
सप्तगिरि गौड़ा ए आर | भाजपा |
| श्रंगेरी |
टीडी राजेगौड़ा
|
कांग्रेस | 201 |
डीएन जीवराज
|
भाजपा |
| मालूर | केवाई नानजेगौड़ा | कांग्रेस | 248 | केएस मंजूनाथगौड़ा | भाजपा |
| कुम्ता |
दिनकर केशव शेट्टी
|
भाजपा | 676 | सूरज नाईक सोनी | जेडीएस |