{"_id":"5dd15c5c8ebc3e5497073a34","slug":"kirti-azad-attacks-on-kejriwal-aam-aadmi-party-aap-on-distributing-free-water-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"कीर्ति आजाद ने कहा- मुफ्त पानी नहीं, मुफ्त कैंसर बांट रहे हैं अरविंद केजरीवाल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कीर्ति आजाद ने कहा- मुफ्त पानी नहीं, मुफ्त कैंसर बांट रहे हैं अरविंद केजरीवाल
Sun, 17 Nov 2019 08:12 PM IST
Mohit Mudgal
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला
Published by: Mohit Mudgal
Updated Sun, 17 Nov 2019 08:12 PM IST
विज्ञापन
कीर्ति आजाद
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस ने दिल्ली में स्वच्छ पानी न मिल पाने की खबरों पर अरविंद केजरीवाल सरकार पर जोरदार हमला किया है। कांग्रेस नेता कीर्ति आजाद ने कहा कि आप सरकार लोगों को फ्री पानी देने की योजना का खूब प्रचार कर रही है, लेकिन यह पानी पीने के योग्य नहीं है। पूरे देश में सबसे ज्यादा प्रदूषित पानी दिल्ली के लोगों को मिल रहा है, इसके बाद भी सरकार इसे मुफ्त देने की घोषणा कर अपना पीठ थपथपा रही है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सच्चाई यह है कि लगातार एक महीने तक इस पानी को पीने से लोगों को कैंसर तक हो सकता है। इसलिए दिल्ली के लोगों को ऐसा पानी नहीं चाहिए जिसे पीने के बाद उन्हें अपने इलाज पर भारी-भरकम पैसा खर्च करना पड़े।
विज्ञापन
रविवार को एक जनसभा को संबोधित करते हुए कीर्ति आजाद ने कहा कि केंद्र सरकार ने सत्ता में आने से पहले दो करोड़ नौकरियों का वायदा किया था। लेकिन अब यह सामने आ गया है कि इस देश में पिछले 45 सालों में सबसे ज्यादा बेरोजगारी आज के समय में आई है। इससे यह साबित हो गया है कि वे लोगों को अपेक्षाओं पर उतरने में नाकाम साबित हुई है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि लोगों को विकास के नाम पर आज भी केवल कांग्रेस सरकारों के द्वारा किए गए काम याद आ रहे हैं। उन्होंने देश को बेकारी और आर्थिक मंदी से निकालने के लिए दिल्ली में कांग्रेस को सत्ता में लाने के लिए कांग्रेस को वोट देने की अपील की।