फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kiren Rijiju takes a dig at Rahul Gandhi The first leader to go abroad and make anti national statements

Politics: 'विदेश जाकर देश विरोधी बयान देने वाले पहले नेता', किरन रिजिजू ने राहुल गांधी को लिया आड़े-हाथ

Sun, 05 Oct 2025 05:09 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शुभम कुमार Updated Sun, 05 Oct 2025 05:09 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि राहुल गांधी विदेश में जाकर देश, लोकतंत्र और सिस्टम के खिलाफ बोलने वाले पहले विपक्षी नेता हैं। उन्होंने राहुल के जनरेशन जेड पर बयान को गलत ठहराया और कहा कि नई पीढ़ी प्रधानमंत्री मोदी के साथ है और कांग्रेस को सत्ता से बाहर किया है।

विज्ञापन
Kiren Rijiju takes a dig at Rahul Gandhi The first leader to go abroad and make anti national statements
कांग्रेस नेता राहुल गांधी और केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू - फोटो : ANI

विस्तार

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी एक बार फिर विदेश में दिए गए अपने भाषण को लेकर चर्चा में है। भाजपा कोलंबिया में उनके द्वारा लोकतंत्र को लेकर कही गई बातों को देश विरोधी बताते हुए हमलावर है, जिसके चलते दोनों दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का बाजार भी गर्म हो गया है। ऐसे में अब केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने भी राहुल गांधी को आड़े-हाथ लेते हुए उनके बयानों की आलोचनी की है। रिजिजू ने कहा कि अब तक कोई भी विपक्ष के नेता (लीडर ऑफ द ऑपोजीशन) विदेश जाकर देश या सरकार के खिलाफ बयान नहीं देता था, लेकिन राहुल गांधी पहले ऐसे नेता हैं जिन्होंने विदेश में जाकर देश, हमारे सिस्टम और लोकतंत्र के खिलाफ बात की है।  उन्होंने नाम लेकर इंदिरा गांधी, लाल कृष्ण आडवाणी, अटल बिहारी वाजपेयी, सुषमा स्वराज और शरद पवार जैसे नेताओं का उदाहरण दिया।

विज्ञापन


न्यूज एजेंसी से बातचीत के दौरान केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि राहुल गांधी ने कोलंबिया में कहा कि भारत विश्व नेतृत्व नहीं कर सकता, यह बात पूरी तरह गलत है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत कई क्षेत्रों में आगे बढ़ रहा है। अगर विदेशों में यह छवि जाए कि भारत के लोग राहुल गांधी जैसे हैं, तो देश की छवि खराब होगी। उन्होंने यह भी कहा कि भारत में कई बुद्धिमान नेता और अच्छे विचारधारा वाले लोग हैं, लेकिन राहुल गांधी जैसे बयान से ऐसा लगता है कि ऐसे लोग देश में अधिक हैं, जो सही नहीं है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Karnataka: विजयेंद्र का दावा- बिहार चुनाव के बाद होगा कर्नाटक में राजनीतिक बदवाल, कांग्रेस में भ्रम की स्थिति
विज्ञापन
विज्ञापन


जेन-जी को लेकर भी बोले रिजिजू
रिजिजू ने इस बात पर भी जोर दिया कि कोलंबिया में राहुल गांधी को जेन-जी की बात नहीं करनी चाहिए थी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता को जनरेशन जेड के बारे में बोलना सही नहीं है। नई पीढ़ी ने कांग्रेस को सत्ता से बाहर किया है और वह प्रधानमंत्री मोदी के साथ खड़ी है। 

किरेन रिजिजू ने कहा युवा भ्रष्टाचार और एक परिवार के कब्जे वाली राजनीति के खिलाफ है और खासकर कांग्रेस के खिलाफ है। इस दौरान रिजिजू ने देश में अभिव्यक्ति की आजादी को लेकर भी बयान दिया। उन्होंने कहा कि आज जो लोग कश्मीर को भारत से अलग करना चाहते हैं या पूर्वोत्तर को अलग करना चाहते हैं, वे खुद अभिव्यक्ति की आजादी का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं।


ये भी पढ़ें:- Tamil Nadu: TVK प्रमुख विजय के प्रचार वाहन के चालक के खिलाफ मामला दर्ज, हाईकोर्ट के आदेश के बाद उठाया गया कदम

अभिव्यक्ति की आजादी पर भी बोले रिजिजू
उन्होंने कहा कि अगर कोई देश को तोड़ने की बात करता है, माओवादियों का समर्थन करता है या कश्मीर में अनुच्छेद 370 का समर्थन करता है, तो वह असली अभिव्यक्ति की आजादी नहीं है। किरन रिजिजू ने आरोप लगाया कि जो लोग प्रधानमंत्री मोदी की लगातार निंदा करते हैं, वे असली आजादी का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं और देश को तोड़ने की साजिश रच रहे हैं।

राहुल गांधी ने क्या बोला था, पहले ये समझिए
गौरतलब है कि राहुल गांधी ने कोलंबिया के ईआईए विश्वविद्यालय में कहा था कि भारत के लोकतंत्र पर हमला हो रहा है, जो सबसे बड़ा खतरा है। उन्होंने कहा कि भारत की विविधता और लोकतंत्र महत्वपूर्ण हैं, लेकिन वर्तमान में लोकतंत्र पर व्यापक हमला हो रहा है, जो देश के लिए बड़ा जोखिम है। राहुल ने भाजपा-आरएसएस की विचारधारा पर भी हमला किया और इसे ‘कायरता’ बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed