फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka BJP chief predicts political changes in state after Bihar polls

Karnataka: विजयेंद्र का दावा- बिहार चुनाव के बाद होगा कर्नाटक में राजनीतिक बदवाल, कांग्रेस में भ्रम की स्थिति

Sun, 05 Oct 2025 04:48 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैसूर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैसूर। Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 05 Oct 2025 04:48 PM IST
सार

Karnataka: कर्नाटक भाजपा अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र ने कहा कि बिहार चुनावों के बाद राज्य में राजनीतिक बदलाव होंगे, क्योंकि कांग्रेस के अंदर मुख्यमंत्री बदलने की आवाजें तेज हो रही हैं। उन्होंने बताया कि कांग्रेस के नेता खुलकर इस बात पर चर्चा कर रहे हैं और पार्टी में भ्रम की स्थिति है। 

विज्ञापन
Karnataka BJP chief predicts political changes in state after Bihar polls
बीवाई विजयेंद्र - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

कर्नाटक भाजपा अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र ने रविवार को कहा कि बिहार चुनाव के बाद राज्य में कई में राजनीतिक बदलावे होंगे। उन्होंने यह बाद कांग्रेस के अंदर उठ रही मुख्यमंत्री बदलने की आवाजों का हवाला देते हुए कही। उन्होंने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकमार के बीच सत्ता संघर्ष की ओर इशारा करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी के अंदर भ्रम की स्थिति है और विधायक खुलेआम नेतृत्व बदलने की बात कर रहे हैं। 
विज्ञापन


पत्रकारों के एक सवाल का जवाब देते हुए विजयेंद्र ने कहा, सिद्धारमैया कुछ जल्दबाजी में लग रहे हैं। आपने दो महीने पहले मैसूर में उनकी ताकत दिखाने की कोशिश देखी है..मुख्यमंत्री अपनी ताकत दिखा रहे हैं। राज्य की सत्तारूढ़ कांग्रेस के विधायक और मंत्री राजनीतिक क्रांत की बात कर रहे हैं, न कि भाजपा के। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने पार्टी के सदस्यों से कहा है कि वे नेतृत्व परिवर्तन पर चर्चा न करें और पार्टी का शीर्ष कमान इस पर फैसला लेगा। 
विज्ञापन


भाजपा नेता ने कहा, कांग्रेस नेतृत्व में कोई यह नहीं कह रहा कि नेतृत्व परिवर्तन नहीं होगा। इसका मतलब है कि बिहार चुनावों के बाद राज्य में कई राजनीतिक बदलाव होंगे। यह स्पष्ट है कि राज्य में राजनीतिक अस्थिरता होगी। उन्होंने सत्तारूढ़ पार्टी के अंदर भ्रम की स्थिति है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: TVK प्रमुख विजय के प्रचार वाहन के चालक के खिलाफ मामला दर्ज, हाईकोर्ट के आदेश के बाद उठाया गया कदम

कांग्रेस के नेताओं ने छेड़ा नेतृत्व परिवर्तन का मुद्दा
कांग्रेस के कुनिगल के विधायक एचडी रंगनाथ और मांड्या के पूर्व सांसद एलआर शिवरमे गौड़ा ने पिछले हफ्ते राज्य में नेतृत्व परिवर्तन के मुद्दे को फिर से छेड़ा था। उन्होंने दावा किया था कि शिवकुमार नवंबर में अगले मुख्यमंत्री बनेंगे। हालांकि, सिद्धारमैया ने एक बार फिर कहा कि वह अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि वह दूसरे कार्यकाल में अब ढाई साल मुख्यमंत्री रह चुके हैं और बाकी ढाई साल भी इस पद पर रहेंगे। 

जिम्मेदार विपक्ष के रूप में काम करेगी भाजपा
जब उनसे पूछा गया कि राजनीतिक बदलाव की स्थिति में आपकी पार्टी की क्या भूमिका होगी, तो विजयेंद्र ने कहा, देखते हैं जब स्थिति आएगी। भाजपा जिम्मेदार विपक्ष के रूप में काम करेगी। उन्होंने कहा, हमारी सीटें 66 से घटकर 63 हो गई हैं। हम विपक्ष में हैं और जिम्मेदार विपक्ष के रूप में काम कर रहे हैं। हमें राज्य के मुद्दों पर चर्चा करनी होगी। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वह शून्य विकास, गरीबों और किसानों के विरोध में है।


सत्ता साझेदारी की लगाई जा रही थी अटकलें
राज्य के राजनीतिक गलियारों में, खासकर सत्ताधारूढ़ कांग्रेस में मुख्यमंत्री बदलने को लेकर कुछ समय से अटकलें लग रही हैं। यह सत्ता साझेदारी समझौते से जुड़ा है, जिसमें सिद्धारमैया और शिवकुमार के बीच सहमति बताई जा रही है। मई 2023 में विधानसभा चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद सिद्धारमैया और शिवकुमार के बीच मुख्यमंत्री पद को लेकर कड़ी टक्कर हुई थी। कांग्रेस ने शिवकुमार को उपमुख्यमंत्री बनाकर संतुष्ट किया। उस समय कुछ अटकलें थीं कि रोटेशनल मुख्यमंत्री के फार्मूला के आधार पर समझौता हुआ है, जिसके अनुसार शिवकुमार ढाई साल बाद मुख्यमंत्री बनेंगे। लेकिन पार्टी ने इसे आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की है। 

ये भी पढ़ें: 'कोलकाता सुरक्षित नहीं', आरजी कर दुष्कर्म पीड़िता के माता-पिता ने एनसीआरबी की रिपोर्ट को बताया भ्रामक

विजयेंद्र ने किसानों का मुद्दा भी उठाया
विजयेंद्र ने राज्य के विभिन्न हिस्सों में बारिश और बाढ़ से हुई तबाही का भी जिक्र किया, खासकर उत्तर कर्नाटक क्षेत्र में, जहां किसानों की फसलें नष्ट हो गई हैं और कई लोग अपने घरों से बेघर हो गए हैं। उन्होंने सरकार और मंत्रियों पर प्रभावितों की समस्याओं को लेकर उदासीनता बरतने का आरोप लगाया। उन्होंने सरकार से किसानों की चिंताओं का जवाब देने की अपील की, न कि केवल बयान देने की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed