फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kiren Rijiju shares video of former IAF officer calling air strike thumping success slams Digvijaya Singh

Surgical Strike Row: रिजिजू ने साझा किया पूर्व वायुसेना अधिकारी का वीडियो, दिग्विजय सिंह के लिए बताया जवाब

Tue, 24 Jan 2023 08:16 PM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गुलाम अहमद Updated Tue, 24 Jan 2023 08:16 PM IST
सार

Surgical Strike Row: 2019 में भारतीय वायुसेना की पश्चिमी कमान के एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ के रूप में सेवानिवृत्त हुए एयर मार्शल रघुनाथ नांबियार ने कहा कि बालाकोट में हवाई हमले करने वाले पायलटों ने निर्धारित किए गए सभी उद्देश्यों को हासिल किया था।

विज्ञापन
Kiren Rijiju shares video of former IAF officer calling air strike thumping success slams Digvijaya Singh
Kiren Rijiju - फोटो : ANI

विस्तार

सर्जिकल स्ट्राइक पर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह की टिप्पणी पर विवाद हो गया है। अब केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने मंगलवार को रिटायर्ड एयर मार्शल रघुनाथ नांबियार का वीडियो साझा कर दिग्विजय सिंह पर निशाना साधा। वीडियो में एयर मार्शल नांबियार कह रहे हैं कि बालाकोट एयर स्ट्राइक जबरदस्त सफलता बताई थी। ट्विटर पर वीडियो क्लिप साझा करते हुए रिजिजू ने लिखा कि यह कांग्रेस पार्टी और उन सभी को जवाब है जो भारतीय सेना पर सवाल उठाते हैं। 

विज्ञापन


2019 में भारतीय वायुसेना की पश्चिमी कमान के एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ के रूप में सेवानिवृत्त हुए नांबियार ने कहा कि बालाकोट में हवाई हमले करने वाले पायलटों ने निर्धारित किए गए सभी उद्देश्यों को हासिल किया था।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


दिग्विजय सिंह की टिप्पणी पर रिटायर्ड एयर मार्शल ने कहा कि ये साहब न जाने क्या बोल रहे हैं... बालाकोट एयर स्ट्राइक के दो दिन बाद मैंने पश्चिमी वायु कमान के कमांडर-इन-चीफ के रूप में पदभार संभाला और जो कुछ हुआ उससे मैं पूरी तरह वाकिफ हूं। उन्होंने कहा कि मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि हमारे बहादुर पायलटों ने ठीक वैसा ही किया, जैसा उन्हें बताया गया था और उन्होंने निर्धारित सभी उद्देश्यों को हासिल किया। कृपया किसी भी झूठ पर विश्वास न करें, क्योंकि बालाकोट हवाई हमला जबरदस्त सफलता थी।


पुलवामा हमले के जवाब में की गई थी एयर स्ट्राइक
बता दें, बालाकोट एयर स्ट्राइक पुलवामा आतंकी हमले के जवाब में की गई थी, जिसमें सीआरपीएफ के 40 जवानों का अपनी जान गंवानी पड़ी थी। भारत सरकार ने 29 सितंबर, 2016 को जानकारी दी थी कि उसने पीओके में नियंत्रण रेखा के पार आतंकवादी लॉन्च पैड्स के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक की गई थी, जिसमें आतंकियों को भारी नुकसान हुआ है। जम्मू-कश्मीर में सोमवार को भारत जोड़ो यात्रा के दौरान एक जनसभा को संबोधित करते हुए दिग्विजय सिंह ने सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाते हुए सरकार पर झूठ फैलाने का आरोप लगाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed