फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   kiren rijiju represent india at maldives president mohamed muizzu oath taking ceremony

Kiren Rijiju: मालदीव के राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह में जाएंगे किरेन रिजिजू, विदेश मंत्रालय ने कही ये बात

Wed, 15 Nov 2023 02:46 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Wed, 15 Nov 2023 02:46 PM IST
सार

मोहम्मद मुइज को चीन समर्थक माना जाता है। मुइज ने मालदीव से भारतीय सैनिकों को वापस भेजने का भी एलान किया है। माना जा रहा है कि मोहम्मद मुइज के शासनकाल में मालदीव में फिर से चीन का दबदबा बढ़ सकता है।

विज्ञापन
kiren rijiju represent india at maldives president mohamed muizzu oath taking ceremony
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मालदीव के राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू करेंगे। भारतीय विदेश मंत्रालय ने यह जानकारी दी है। बता दें कि मालदीव के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज का शपथ ग्रहण समारोह शुक्रवार को आयोजित होगा। मालदीव की तरफ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आमंत्रित किया गया था। हालांकि पीएम मोदी मालदीव नहीं जा रहे हैं और उनकी जगह केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू मालदीव दौरे पर जाएंगे और शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत करेंगे।
विज्ञापन


विदेश मंत्रालय ने कही ये बात
विदेश मंत्रालय ने बयान में कहा 'मालदीव के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज के आमंत्रण पर केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान मंत्री किरेन रिजिजू 16-18 नवंबर तक मालदीव का दौरा करेंगे और शपथ ग्रहण समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।' विदेश मंत्रालय ने कहा कि उच्च स्तरीय मंत्री का शपथ ग्रहण समारोह में जाना इस बात का सबूत है कि भारत दोनों देशों के लोगों के बीच सहयोग बढ़ाने का समर्थक है। मालदीव, भारत का अहम समुद्री पड़ोसी है और हिंद महासागर में प्रधानमंत्री के विजन 'सागर' और 'पहले पड़ोसी नीति' में विशेष जगह रखता है।
विज्ञापन


मुइज को माना जाता है चीन समर्थक
मोहम्मद मुइज को चीन समर्थक माना जाता है। मुइज ने मालदीव से भारतीय सैनिकों को वापस भेजने का भी एलान किया है। माना जा रहा है कि मोहम्मद मुइज के शासनकाल में मालदीव में फिर से चीन का दबदबा बढ़ सकता है। मोहम्मद मुइज को मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल्ला यामीन का करीबी माना जाता है। अब्दुल्ला यामीन के राष्ट्रपति रहते हुए भी चीन का मालदीव में खासा प्रभाव रहा था। मुइज ने सितंबर में हुए चुनाव में पूर्व राष्ट्रपति इब्राहिम सालेह को हराया है। सालेह के कार्यकाल में भारत और मालदीव के रिश्ते मजबूत हुए थे लेकिन अब मुइज के शासनकाल में चीन को वरीयता मिलने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मोहम्मद मुइज के शपथ ग्रहण में चीन की तरफ से राष्ट्रपति शी जिनपिंग के विशेष दूत, जो चीन की सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी के एक वरिष्ठ नेता हैं, शामिल होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed