{"_id":"5fbda1938ebc3e9bdd1f7f33","slug":"kiran-mazumdar-shaw-said-drug-regulatory-agency-dcgi-expected-to-get-emergency-use-permission","type":"story","status":"publish","title_hn":"दवा नियामक एजेंसी डीसीजीआई से आपात उपयोग की अनुमति मिलने की उम्मीद : किरन मजूमदार शॉ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
दवा नियामक एजेंसी डीसीजीआई से आपात उपयोग की अनुमति मिलने की उम्मीद : किरन मजूमदार शॉ
Wed, 25 Nov 2020 05:43 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Wed, 25 Nov 2020 05:43 AM IST
विज्ञापन
फार्मा कंपनी बायोकॉन की अध्यक्ष किरन मजूमदार शॉ
फार्मा कंपनी बायोकॉन की अध्यक्ष किरन मजूमदार शॉ ने उम्मीद जताई है कि देश में दवा नियामक एजेंसी डीसीजीआई से आपातस्थिति में उपयोग के लिए ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका के कोविड-19 टीके को उपयोग की अनुमति मिलेेगी। उन्हाेंने उम्मीद जताई कि यूनाइटेड किंगडम के दवा व चिकित्सा उत्पाद नियामक एजेंसी से अनुमति के आधार पर भारत में भी उपयोग की अनुमति मिल जाएगी।
विज्ञापन
इससे पहले भारत में टीका बना रहे सीरम इंस्टीट्यूट के अडार पूनावाला ने भी जनवरी तक ऑक्सफोर्ड टीके के 10 करोड़ डोज तैयार करने का लक्ष्य बताया था। इनमें से 40 लाख अब तक बन चुके हैं। इस टीके के भारत में तीसरे चरण के परीक्षण चल रहे हैं।
विज्ञापन
इसके अध्ययन में जुटी कंपनी एस्ट्राजेनेका ने सोमवार को टीके के 62 से 90 प्रतिशत प्रभावी होने की बात कही थी। इसे सामान्य रेफ्रिजरेटर में रखा जा सकता है और छह महीने तक उपयोग के लिए यह सुरक्षित रहता है। अनुमति मिलने पर कंपनी को 2021 में इस टीके के 300 करोड़ डोज बनाने का अनुमान है।
विज्ञापन