फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kiran Bedi cancels CM order on social Media

किरण बेदी ने दिखाई ताकत: सोशल मीडिया पर CM का आदेश रद्द

Thu, 05 Jan 2017 08:19 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 05 Jan 2017 08:19 PM IST
विज्ञापन
Kiran Bedi cancels CM order on social Media
kiran bedi - फोटो : pti

पुडुचेरी की सत्तारूढ़ कांग्रेस सरकार और उप राज्यपाल किरण बेदी के बीच मतभेद और गहरा गए हैं। बेदी ने मुख्यमंत्री वी नारायणसामी द्वारा जारी किए गए उस आदेश को रद्द कर दिया है, जिसमें सरकारी कामकाज के बारे में संपर्क के लिए सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाया गया था।

विज्ञापन


उप राज्यपाल किरण बेदी पिछले कुछ दिनों से दिल्ली में हैं। उन्होंने अपने इस आदेश की प्रति अपने व्यक्तिगत ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट की है। इसमें सरकार के सर्कुलर को तत्काल प्रभाव से इस आधार पर रद्द कर दिया गया है कि इसे जारी करना ‘सरकार की नीतियों और नियमों तथा दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करना है’।
विज्ञापन


उन्होंने ट्वीट किया है कि अगर पुडुचेरी को प्रगतिशील केंद्र शासित प्रदेश बनना है तो संचार में वह पिछड़ा नहीं रह सकता। इसलिए पुडुचेरी के मुख्यमंत्री का आदेश रद्द किया जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

व्हाट्सएप को बढ़ावा दे रही हैं बेदी

Kiran Bedi cancels CM order on social Media
Whatsapp

बेदी अधिकारियों के बीच संवाद के लिए व्हाट्सएप को बढ़ावा देने की योजना बना रही थी इसी बीच नारायणसामी ने यह सर्कुलर जारी कर दिया।

सरकार की ओर से 2 जनवरी को जारी सर्कुलर में कहा गया है कि मुख्यमंत्री ने सभी अधिकारियों, विभागाध्यक्षों और सरकार के स्वामित्व वाले उपक्रमों के कर्मचारियों को ट्विटर, व्हाट्सएप तथा फेसबुक जैसे सोशल मीडिया के इस्तेमाल को तत्काल रोकने का निर्देश दिया है।

इसमें कहा गया है कि बहुराष्ट्रीय कंपनियों के सर्वर भारत के बाहर स्थापित हैं। सर्कुलर में कहा गया है कि इन आधिकारिक संचारों और अपलोड किए गए दस्तावेजों तक कोई भी विदेशी देश पहुंच बना सकता है जो आधिकारिक गोपनीयता कानून का उल्लंघन हैं और केंद्रीय सूचना तकनीक मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के खिलाफ भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed