{"_id":"57228f374f1c1b522ba924fa","slug":"kingfisher-and-fly-the-good-times-will-be-auctioned","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘किंगफिशर’ और ‘फ्लाई द गुड टाइम्स’ की होगी नीलामी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
‘किंगफिशर’ और ‘फ्लाई द गुड टाइम्स’ की होगी नीलामी
एजेंसी/ मुंबई
Updated Fri, 29 Apr 2016 04:01 AM IST
विज्ञापन
लोन धोखाधड़ी के आरोपी उद्योगपति विजय माल्या पर शिकंजा कसने के लिए बैंक अब उनकी एयरलाइंस के ट्रेडमार्क ‘किंगफिशर’ और ‘फ्लाई द गुड टाइम्स’ टैगलाइन की 30 अप्रैल को नीलामी करेंगे।
विज्ञापन
इससे पहले लोन की राशि की वसूली की कोशिश में जुटे बैंकों ने माल्या के घर किंगफिशर हाउस को बेचने की कोशिश की थी, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली थी। इस ट्रेडमार्क्स की आरक्षित कीमत 366 करोड़ तय की गई है। गौरतलब है कि माल्या पर कई बैंकों के नौ हजार करोड़ रुपये से अधिक बकाया है।
विज्ञापन