फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   King Charles sends Kadamb tree as present to PM Modi on birthday

United Kingdom: किंग चार्ल्स ने पीएम मोदी के जन्मदिन पर दिया अनोखा तोहफा, भेजा कदंब वृक्ष का पौधा

Wed, 17 Sep 2025 10:05 PM IST
राहुल कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: राहुल कुमार Updated Wed, 17 Sep 2025 10:05 PM IST
सार

यूनाइटेड किंगडम के किंग चार्ल्स ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके जन्मदिन पर कदंब का पौधा उपहार स्वरूप भेजा। यह पहल प्रधानमंत्री मोदी के अभियान ‘एक पेड़ मां के नाम’ से प्रेरित है। ब्रिटिश उच्चायोग में इसकी जानकारी एक्स पर साझा की है।
 

विज्ञापन
King Charles sends Kadamb tree as present to PM Modi on birthday
ब्रिटिश किंग चार्ल्स और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI

विस्तार

विज्ञापन

ब्रिटिश किंग चार्ल्स ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके जन्मदिन पर एक पेड़ मां के नाम पहल से प्रेरित होकर एक कदंब का पौधा उपहार में भेजा। ब्रिटिश उच्चायोग ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया, किंग चार्ल्स ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके जन्मदिन पर एक कदंब का पौधा भेजकर अत्यंत प्रसन्नता व्यक्त की है। प्रधानमंत्री मोदी की एक पेड़ मां के नाम पहल से प्रेरित यह भाव पर्यावरण संरक्षण के प्रति उनकी साझा प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

ब्रिटिश उच्चायोग ने एक अन्य पोस्ट में बताया कि कैसे, इस साल जुलाई में प्रधानमंत्री मोदी की ब्रिटेन यात्रा के दौरान, प्रधानमंत्री मोदी ने किंग चार्ल्स को एक सोनोमा पेड़ उपहार में दिया था। दोनों प्रधानमंत्रियों की ओर से विजन 2035 के तहत निर्धारित जलवायु और स्वच्छ ऊर्जा पर सहयोग राष्ट्रमंडल और यूके-भारत साझेदारी का एक प्रमुख स्तंभ है।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर दुनिया भर से शुभकामनाएं मिल रही हैं। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इतालवी प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी जैसे कई विश्व नेताओं ने प्रधानमंत्री मोदी को अपनी शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री मोदी ने जन्मदिन पर शुभकामनाओं के लिए रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को शुक्रिया कहा। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, मेरे मित्र, राष्ट्रपति पुतिन, मेरे 75वें जन्मदिन पर आपके फोन और हार्दिक शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद। हम अपनी विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। भारत यूक्रेन संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान के लिए हर संभव योगदान देने के लिए तैयार है।

ये भी पढ़ें: PM Modi: जन्मदिन पर मिली बधाइयों से पीएम मोदी अभिभूत; कहा- विकसित भारत के लिए अधिक ऊर्जा के साथ काम करूंगा

पीएम मोदी के जन्मदिन पर मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा ने ऑस्ट्रेलिया में किया पौधारोपण
केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा ने बुधवार को ऑस्ट्रेलिया के ब्रिस्बेन में रोमा स्ट्रीट पार्कलैंड्स में एक पेड़ मां के नाम पहल के तहत एक पौधा लगाया। यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन के सम्मान में आयोजित की गई थी। उन्होंने मध्य प्रदेश के धार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जरिये स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के लॉन्च में भी वर्चुअली भाग लिया। मार्गेरिटा ने इस अभियान की तारीफ करते हुए इसे भारत में महिलाओं और बच्चों के लिए सबसे बड़ा स्वास्थ्य अभियान बताया। यह अभियान 17 सितंबर से 2 अक्तूबर 2025 तक चलेगा, जिसमें 1 लाख से अधिक स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed