फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   KIFF: 30th Kolkata International Film Festival from December 4, 175 films from 41 countries will be shown

KIFF: 30वां कोलकाता अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव चार दिसंबर से, दिखाई जाएंगी 29 देशों की कुल 175 फिल्में

Fri, 29 Nov 2024 06:54 PM IST
N Arjun एन अर्जुन
Updated Fri, 29 Nov 2024 06:54 PM IST
सार

30th Kolkata International Film Festival: 4 दिसंबर से कोलकाता में 30वें कोलकाता अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव की शुरुआत होगी। जो 11 दिसंबर तक आयोजित होगा, इस दौरान कई देशों की फिल्में भी दिखाई जाएगी। फ्रांस इस वर्ष का प्रमुख देश है।

विज्ञापन
KIFF: 30th Kolkata International Film Festival from December 4, 175 films from 41 countries will be shown
30वां कोलकाता अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता 30वें कोलकाता अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (केआईएफएफ) मनाने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इस बार इसका आयोजन 4 दिसंबर से शुरू होगा और 11 दिसंबर तक चलेगा। इस दौरान 29 देशों के 175 फिल्में दिखाई जाएंगी। फ्रांस इस बार का मुख्य आकर्षक होगा। फ्रांस की फिल्मों पर खास ध्यान केंद्रित किया जा रहा है।
विज्ञापन


केआईएफएफ का लोगो और थीम गीत लॉन्च
शुक्रवार को 30वें केआईएफएफ का लोगो और थीम गीत यहां रवींद्र सदन में राज्य मंत्री अरूप विश्वास, मंत्री और सह-प्रधान सलाहकार इंद्रनील सेन, केआईएफएफ सदस्य और महोत्सव के अध्यक्ष गौतम घोष ने जारी किया। मंत्री अरूप विश्वास ने बताया कि इस दौरान 127 फीचर फिल्में, 28 शॉर्ट और डॉक्यूमेंट्री फिल्में दिखाई जाएंगी। भारतीय भाषाओं की फिल्मों का एक चयन और बांग्ला पैनोरमा फिल्में शामिल होंगी, जो अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेंगी। इस बार कुल 290 शो होंगे। यह महोत्सव कोलकाता के 20 विभिन्न स्थलों पर आयोजित होगा।
विज्ञापन


सीएम ममता बनर्जी ने KIFF को दिया नया आयाम- इंद्रनील
इस मौके पर केआईएफएफ के सह-प्रधान सलाहकार इंद्रनील सेन ने कहा, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 2011 से केआईएफएफ को एक नया आयाम दिया है। यह अब केवल एक स्थान तक सीमित नहीं है, बल्कि विभिन्न ऑडिटोरियमों में आयोजित किया जाता है। मुख्यमंत्री का यह दृष्टिकोण था कि पश्चिम बंगाल को भारतीय संस्कृति का द्वार बनाना है, और हमें गर्व है कि उन्होंने इसे सफलतापूर्वक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

KIFF: 30th Kolkata International Film Festival from December 4, 175 films from 41 countries will be shown
30वां कोलकाता अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव - फोटो : अमर उजाला
फ्रांस इस वर्ष का प्रमुख देश है- गौतम घोष
वहीं केआईएफएफ के अध्यक्ष गौतम घोष ने कहा, पूरे महोत्सव के दौरान कई इंटरएक्टिव सत्र, सेमिनार और संगोष्ठियां होंगी। एक ऐसे सत्र में, विद्या बालन संगीता दत्ता के साथ चर्चा करेंगी। आर बाल्की सत्यजीत रे पर व्याख्यान देंगे। फ्रांस इस वर्ष का प्रमुख देश है। कुछ युवा फिल्मकार फ्रांस से आ रहे हैं। हम फ्रांस की सभी महिला फिल्मकारों के साथ इंटरएक्टिव सत्र आयोजित करने की कोशिश करेंगे।

क्लासिक फ्रांसीसी फिल्मों का किया जाएगा प्रदर्शन
इस महोत्सव में समकालीन फ्रांसीसी महिला फिल्मकारों के लिए एक विशेष खंड समर्पित किया गया है। प्रमुख निर्देशकों जैसे कैरोलिन विग्नल, सेलीन रूज़ेट, और एलीस ओत्ज़नबर्गर अपनी नवीनतम कृतियां प्रस्तुत करेंगी। इसके साथ ही क्लासिक फ्रांसीसी फिल्मों का भी प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed