{"_id":"5bb22297867a5570e67e1f21","slug":"khushkhabar-this-festival-refrigerator-and-ac-will-not-be-expensive","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशखबर: इस त्योहार महंगे नहीं होंगे फ्रिज और एसी, दीवाली से पहले मिलेगा बोनस और डीए","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
खुशखबर: इस त्योहार महंगे नहीं होंगे फ्रिज और एसी, दीवाली से पहले मिलेगा बोनस और डीए
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 01 Oct 2018 07:05 PM IST
विज्ञापन
खुश खबर
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज सबसे अच्छी खबर देश की सुरक्षा से जुड़ी है जिसे और मजबूत बनाने के लिए गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने बड़ी घोषणा की है। वहीं त्योहारी मौसम में भी देशवासियों को कई सौगातें मिलने वाली हैं। महंगाई की चौतरफा मार झेल रहे लोगों के लिए खुशखबरी है कि इस सीजन में एसी और फ्रिज की कीमतों में बढ़ोतरी नहीं होने जा रही है। जबकि उत्तर प्रदेश के राज्य कर्मचारियों और शिक्षकों को दीवाली से पहले बोनस और डीए मिल सकता है।
देश की सुरक्षा से जुड़ी अच्छी खबर
सबसे पहली अच्छी खबर देश की सुरक्षा से जुड़ी है। देश की सीमाओं की सुरक्षा को और मजबूत करने को लेकर गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा है कि इजरायल की तर्ज पर बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी। केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि देश की सीमाओं की सुरक्षा को और सुदृढ़ बनाने के लिए इजरायल की तर्ज पर कंपरिहेंसिव इंटीग्रेटिड मैनेजमेंट सिस्टम भारत-पाक सीमा पर लागू किया जा रहा है। देश की 22 हजार किलोमीटर लंबी थल और जल सीमा पर तार लगाकर सुरक्षा प्रदान करना संभव नहीं है। इसलिए केंद्र सरकार ने तकनीकी आधारित सुरक्षा व्यवस्था को अपनाने का निर्णय लिया है। नए सिस्टम के जरिये कंट्रोल रूम में बैठकर सीमा पर होने वाली मामूली से मामूली हलचल पर भी नजर रखी जाएगी।
दीवाली से पहले मिलेगा बोनस और डीए
योगी आदित्यनाथ सरकार दीवाली के पहले प्रदेश के राज्य कर्मचारियों और शिक्षकों को जुलाई से दिए जाने वाले महंगाई भत्ते का भुगतान कर सकती है। इसी के साथ वार्षिक बोनस का भी भुगतान किए जाने की संभावना है। प्रदेश के वित्त विभाग ने सितंबर महीने के वेतन के साथ ही डीए के नकद भुगतान की प्रक्रिया शुरू कर दी थी लेकिन इसे मुख्यमंत्री की सहमति नहीं मिल सकी। सरकार के फैसले के बाद डीए सात की जगह नौ फीसदी मिलने लगेगा। बताया जा रहा है कि अक्टूबर में दशहरा और नवंबर में दीवाली होने की वजह से महंगाई भत्ते और बोनस का एक साथ भुगतान अक्टूबर महीने के वेतन के साथ एक नवंबर को किया जा सकता है।
विज्ञापन
महंगे नहीं होंगे फ्रिज और एसी
कन्ज्यूमर ड्यूरेबल गुड्स का निर्माण करने वाली कंपनियों ने फैसला किया है कि कस्टम ड्यूटी में हालिया बढ़ोतरी के बावजूद त्योहारी सीजन में प्रॉडक्ट्स की कीमतों में बढ़ोतरी नहीं करेंगी। कंपनियों के इस ऐलान से टीवी, फ्रिज, एसी, वॉशिंग मशीन जैसे घरेलू समानों के दाम फिलहाल नहीं बढ़ेंगे। इन कंपनियों को इस फेस्टिव सीजन में अपनी बिक्री में 10 प्रतिशत से अधिक वृद्धि की उम्मीद है। इन कंपनियों ने तय किया है कि वो कस्टम ड्यूटी में हालिया की गई वृद्धि का बोझ ग्राहकों पर नहीं डालेंगी और इसे खुद वहन करेंगी।
टेस्ट ट्यूब बेबी तकनीक से पैदा हुए दो शेर
बाघ, शेर, तेंदुआ जैसे जीवों पर लंबे समय से विलुप्त होने का खतरा मंडरा रहा है। इनके संरक्षण के लिए दुनियाभर के पर्यावरणविद और वैज्ञानिक कोशिश में जुटे हैं। दुनिया में पहली बार शेर के दो शावक टेस्ट ट्यूब बेबी तकनीक से पैदा हुए हैं। दक्षिण अफ्रीका में अफ्रीकी शेरनियों पर शोध कर रहे वैज्ञानिक आखिरकार इसमें कामयाब हो गए हैं। अफ्रीकी देशों में शेरों की प्रजाति विलुप्त होने की कगार पर हैं। दक्षिण अफ्रीका में अफ्रीकी शेरनियों के प्रजनन तंत्र पर शोध कर रहे वैज्ञानिकों ने टेस्ट ट्यूब बेबी तकनीक से शेर के शावक पैदा करने में सफलता हासिल की है। इसके लिए प्रिटोरिया यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिक 18 महीने से शोध कर रहे थे।