{"_id":"5bf69dbabdec22419b5dda90","slug":"khushkhabar-about-sikh-community-tri-new-rule-and-new-selfie-point-in-shimla","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"खुशखबर : मोदी सरकार ने सिख समाज को दी बड़ी सौगात, सैलानियों के लिए भी आई बड़ी खबर ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
खुशखबर : मोदी सरकार ने सिख समाज को दी बड़ी सौगात, सैलानियों के लिए भी आई बड़ी खबर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 22 Nov 2018 05:44 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
- फोटो : Demo
सिख समाज के लिए बड़ी खुशखबरी, करतारपुर कॉरिडोर खुलवाएगी मोदी सरकार
गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाशोत्सव वर्ष पर सिखों की लंबे वक्त से चली आ रही मांग को पूरा करने के लिए केंद्र सरकार ने महत्वपूर्ण फैसला लिया है। केंद्र ने गुरदासपुर स्थित डेरा बाबा नानक से लेकर अंतरराष्ट्रीय सीमा तक करतारपुर कॉरिडोर बनाने का फैसला लिया है। बता दें कि यह प्रोजेक्ट सारी आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा और इसका खर्च भी केंद्र उठाएगा। गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को इस बात की जानकारी दी।
करतापुर कॉरिडोर गुरुद्वारा दरबार साहिब जाने वाले श्रद्धालुओं को सालभर आसान और आरामदायक सफर करने में सहायता करेगा। इतना ही नहीं भारत पाकिस्तान की सरकार से भी उनकी सीमा में उपयुक्त सुविधाओं से लैस एक ऐसा ही कॉरिडोर बनाने का आग्रह करेगा। गौरतलब है कि करतारपुर साहिब कॉरिडोर को लेकर काफी समय से मामला गरमाया है। सिख संगठन इसे लेकर कई बार केंद्र और राज्य सरकार से गुहार लगा चुके हैं।

अब मात्र 130 रुपए में देख पाएंगे 100 चैनल, ट्राइ ने जारी किए नए नियम
अब खुशखबरी उन ग्राहकों के लिए है जो केबल ऑपरेटर्स और डीटीएच कंपनियों की मनमानी से परेशान हैं। जी हां ट्राई ने केबल ऑपरेटरों और DTH कंपनियों की मनमानी पर शिकंजा कसते हुए नए नियम जारी कर दिए हैं। नए नियमों के अनुसार DTH या केबल ऑपरेटर्स को 130 रुपए प्रति महीने में 100 फ्री टू एयर चैनल दिखाने होंगे। और हां अगर कोई ग्राहक फ्री टू एयर चैनल के अलावा दूसरे चैनल देखना चाहते हैं तो उन्हें अलग से भुगतान करना होगा।
इलेक्ट्रॉनिक यूजर गाइड में हर चैनल की एमआरपी दी जाएगी। यानि अब ग्राहक जितने चैनल देखना चाहेंगे उन्हें उतने के ही पैसे देने होंगे। यह नया नियम 29 दिसंबर से लागू हो जाएगा। फ्री टू एयर चैनल के अलावा दूसरे चैनल के लिए ग्राहकों को पैसे देने होंगे।

बच्चों के चेहरे पर दे रहे खुशी की रौनक, कटिहार के अजीत जला रहे शिक्षा की लौ
अब वो खबर जो उन बच्चों के लिए किसी खुशखबरी से कम नहीं जो गरीबी-मुफलिसी के चलते अपनी पढ़ाई नहीं कर पाते। जहां आज देश के कई इलाकों में शिक्षा की हालत काफी बुरी है। ऐसे में बिहार के कटिहार में कई बच्चों के चेहरे पर खुशी दे रहे हैं एक सरदार अजीत सिंह उर्फ़ बग्गा की असरदार पहल के दम पर लगभग ढाई सौ बच्चों के अंदर शिक्षा की लौ जल रही है।
खुद अजीत बताते हैं कि कभी उन्होंने अपनी शिक्षा के बल पर समाज में बड़ी पहचान बनाने का ख्वाब पाला था। लेकिन गरीबी और शारीरिक अक्षमता आड़े आ गई। लेकिन कहते हैं ना कि मन के हारे हार है और मन के जीते जीत। सो अजीत ने ग्रेजुएशन पूरी करने के बाद गांव के बच्चों को फ्री में शिक्षा देकर अपने सपने को पूरा किया।

सेल्फी के शौकीनों के लिए शिमला से आई खुशखबरी, बना पहला सेल्फी प्वाइंट
विश्व धरोहर का दर्जा प्राप्त कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर बना शोघी रेलवे स्टेशन अब एक और कारण से जाना जाएगा। शिमला कालका ट्रैक पर हेरिटेज रेलवे ने सेल्फी प्वाइंट बनाया है। तो भई है ना सेल्फी के शौकीनों के लिए एक अच्छी खबर।
रेलेवे स्टेशन पर स्थापित सेल्फी प्वाइंट के आसपास आकर्षक रेलिंग और सजावटी पौधे लगाने की भी योजना है। अब सैलानी यहां ट्रैक के बगल में डिस्प्ले स्टैंड पर 40 साल पुराने जेडडीएम 3 लोको 157 और 484 कोच के साथ सेल्फी खिंचवा सकेंगे।