फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Kharge Rahul Priyanka demand strict action against murder of VIP chiefs father

VIP chief's father Murder: खरगे-राहुल और प्रियंका ने की कार्रवाई की मांग; VIP प्रमुख के पिता की हत्या का मामला

Tue, 16 Jul 2024 06:39 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: बशु जैन Updated Tue, 16 Jul 2024 06:39 PM IST
सार

लोकसभा में नेता विपक्ष और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि जीतन सहनी की हत्या की खबर बेहद दुखद है। मैं मुकेश सहनी और परिवार को संवेदनाएं देता हूं। इस घृणित घटना की कड़ी निंदा करता हूं। राहुल गांधी ने कहा कि बिहार सरकार इस घटना पर तुरंत कार्रवाई करे और हत्यारोपियों को दंडित कर सहनी परिवार को न्याय दिलाए। 

विज्ञापन
Kharge Rahul Priyanka demand strict action against murder of VIP chiefs father
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) प्रमुख मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की नृशंस हत्या पर कांग्रेस नेताओं ने दुख जताया है। कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, संसद में नेता विपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी और कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने दुख व्यक्त करते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाइ करने और सहनी परिवार को न्याय दिलाने की मांग की। वहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बिहार की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए।

विज्ञापन


विपक्षी गठबंधन इंडिया के घटक दल वीआईपी के प्रमुख मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की हत्या कर दी गई। दरभंगा जिले के बिरौल में घनश्यामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत उनके आवास पर मंगलवार सुबह क्षत-विक्षत हालत में उनकी लाश मिली थी। उनकी छाती और पेट पर जगह-जगह चाकू मारने और चोट के निशान थे। घटना की हर राजनीतिक दल के नेता ने निंदा की। 
विज्ञापन


कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने एक्स पर पोस्ट किया। उन्होंने कहा कि बिहार में विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक और पूर्व राज्य मंत्री मुकेश सहनी के पिता की निर्मम हत्या काफी दुखद है और निंदनीय है। हम शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं और प्रभु से प्रार्थना करते हैं कि उन्हें इस दुख को सहन करने की शक्ति दे। हम दोषियों के खिलाफ जल्द से जल्द कार्रवाई और विपक्षी इंडिया ब्लॉक के सहयोगी सहनी को न्याय दिलाने की मांग करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लोकसभा में नेता विपक्ष और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि जीतन सहनी की हत्या की खबर बेहद दुखद है। मैं मुकेश सहनी और परिवार को संवेदनाएं देता हूं। इस घृणित घटना की कड़ी निंदा करता हूं। राहुल गांधी ने कहा कि बिहार सरकार इस घटना पर तुरंत कार्रवाई करे और हत्यारोपियों को दंडित कर सहनी परिवार को न्याय दिलाए। 


कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि हत्या की घटना अति निंदनीय है। दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं मुकेश सहनी और उनके परिवार के साथ हैं। भगवान दिवंगत आत्मा को शांति दें। उन्होंने कहा कि घटना के बाद साफ है कि बिहार में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है और यहां जंगलराज कायम है। कोई सुरक्षित नहीं है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed