Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Khabaron Ke Khiladi Uttar Pradesh Election 2027 Expert Analyse Azam Khan Asaduddin Owaisi SP vs BJP

खबरों के खिलाड़ी: चुनाव से पहले यूपी में मचा घमासान, विश्लेषकों ने बताया हर चर्चित सवाल का जवाब

Sat, 21 Nov 2026 09:08 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र स्पेशल डेस्क, अमर उजाला
स्पेशल डेस्क, अमर उजाला Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Sat, 21 Nov 2026 09:08 PM IST
सार

खबरों के खिलाड़ी में इन सभी सवालों पर बात हुई। चर्चा के लिए वरिष्ठ पत्रकार विनोद अग्निहोत्री, पूर्णिमा त्रिपाठी और राकेश शुक्ल मौजूद रहे। 

विज्ञापन
Khabaron Ke Khiladi Uttar Pradesh Election 2027 Expert Analyse Azam Khan Asaduddin Owaisi SP vs BJP
खबरों के खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने हैं। इससे पहले राज्य की सियासत में घमासान जारी है। राज्य में हर बयान, हर बदलाव का असर चुनाव पर पड़ता दिख रहा है। चुनावी सरगर्मी के बीच सपा के वरिष्ठ नेता आजम खां की जेल से रिहाई होने का भी चुनावी नतीजे पर असर पड़ने की बातें होने लगी हैं। वहीं, अखिलेश यादव की गोरखपुर की यात्रा हो या योगी आदित्यनाथ की अयोध्या से ललकार हो या फिर मथुरा को लेकर आ रहे बयान हों सब चुनाव से जोड़कर देखे जा रहे हैं। इस हफ्ते खबरों के खिलाड़ी में इन सभी सवालों पर बात हुई। चर्चा के लिए वरिष्ठ पत्रकार विनोद अग्निहोत्री, पूर्णिमा त्रिपाठी और राकेश शुक्ल मौजूद रहे।
विज्ञापन

 
Trending Videos




आजम खां के बाहर आने से विधानसभा चुनाव में कितना असर होगा?  विनोद अग्निहोत्री: आजम खां की रिहाई सपा के लिए एक राहत की खबर है। उनके आने से ओवैसी को काउंटर करने का एक चेहरा सपा को मिल गया है। आजम खां इतने वक्त तक जेल रहे तो उनके प्रति मुस्लिम समुदाय में एक सहानभूति बनी है। इसका फायदा सपा का मिल सकता है। लेकिन सपा और आजम खां को यह भी ध्यान रखना होगा कि वो इतना भी आक्रामक तरीके से भी न बोलें कि उसका फायदा भाजपा उठाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या अयोध्या के बाद अब मथुरा होगा भाजपा का चुनावी मुद्दा?

राकेश शुक्ल: कृष्ण जन्मभूमि का मसला भाजपा के एजेंडे में कभी भी नहीं रहा है। ये मामला विशुद्ध तौर पर योगी आदित्यनाथ का मामला है। पिछले साढ़े नौ साल में योगी आदित्यनाथ वहां 40 से ज्यादा बार गए हैं। हजारों करोड़ रुपये यहां के विकास के लिए दिए जा चुके हैं। तमाम सभाओं में योगी इसका जिक्र करते रहे हैं। कृष्ण जन्मभूमि के एजेंडे पर भाजपा के आने से यह साफ हो गया है कि भाजपा योगी आदित्यनाथ के मुद्दे पर लड़ेगी। 
विज्ञापन

क्या सीजेपी भी उतरेगी उत्तर प्रदेश में चुनाव में?

पूर्णिमा त्रिपाठी: सीजेपी ने अब तक एक राजनीतिक दल के तौर पर खुद को पंजीकृत नहीं किया गया है। आगे वो क्या करेंगे ये पता नहीं है। वो जिसके साथ भी जाएंगे उसका फायदा उस दल को जरूर होगा। अब तक की स्थिति में वो उत्तर प्रदेश में सपा के साथ जा सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो सपा-कांग्रेस गठबंधन के साथ युवाओं को जोड़ने का एक अच्छा कदम होगा। 
 

क्या अखिलेश बनाम योगी ही होगा चुनाव?

विनोद अग्निहोत्री: अखिलेश और योगी अगर नहीं चाहें तो भी ये चुनाव अखिलेश बनाम योगी ही होगा। अखिलेश गोरखपुर इस लिए गए क्योंकि ये योगी का गढ़ तो है ही उसके साथ ये पूर्वांचल में ब्राह्मण राजनीति का गढ़ भी रहा है। ब्राह्मण वोटों को कैप्टलाइज करने के लिए भी अखिलेश गोरखपुर गए। योगी अखिलेश को चुनौती दे रहे हैं कि अयोध्या से लड़ लीजिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed