Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Khabaron Ke Khiladi Delimitation and Lok Sabha Women Reservation Bill expert analyse Powers of Govt Opposition

खबरों के खिलाड़ी: महिला आरक्षण बिल पास कराने की कितनी तैयारी? विश्लेषकों ने बताया क्या सरकार ने जुटा ली संख्या

Sat, 28 Nov 2026 05:18 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Sat, 28 Nov 2026 05:18 PM IST
विज्ञापन
Khabaron Ke Khiladi Delimitation and Lok Sabha Women Reservation Bill expert analyse Powers of Govt Opposition
खबरों के खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला

महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक को पास कराने के लिए संसद सत्र बुलाया गया है। इसके लिए सरकार को दो-तिहाई बहुमत जुटाने के लिए विपक्षी दलों के समर्थन की जरूरत है। डीएमके और एनसीपी (एसपी) ने शर्तों के साथ समर्थन के संकेत दिए हैं, जबकि कांग्रेस और सपा विरोध में हैं। ऐसे में सवाल है कि क्या सरकार इस बार जरूरी बहुमत जुटा लिया है? इस हफ्ते खबरों के खिलाड़ी में इसी पर चर्चा हुई। चर्चा के लिए वरिष्ठ पत्रकार विनोद अग्निहोत्री, पूर्णिमा त्रिपाठी और राकेश शुक्ल मौजूद रहे।

विज्ञापन


विज्ञापन


विनोद अग्निहोत्री: सरकार ने ये बैठक बुलाई तो वो तभी बुलाई है जब वो पूरी तरह मुतमईन है कि उसके पास नंबर हैं। सरकार ने पुख्ता इंतजाम कर लिया तब वो इसे फिर से लेकर आए हैं। सुप्रिया सुले कह दिया है कि वो बैठक में नहीं आ रही हैं। कुल मिलाकर सरकार के सामने 356 के आसपास का आंकड़ा जुटा लिया है। और कहा जा रहा कि सरकार आने वाले दिन में वो 10 के करीब सांसद और जुटा लेगी। इस मामले में भाजपा के दोनों हाथों में लड्डू हैं।    

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

राकेश शुक्ल: सरकार ने सीटें बढ़ाने के लिए फॉर्मूला जो निकाला है उसमें जनसंख्या का आधार नहीं है। इस मामले में मूल मुद्दा ये है कि सोए हुए मानसून सत्र को जगाकर सरकार ने खलबली मचा दी है। कांग्रेस पहले ये बिल लाई थी। तब कांग्रेस अपने सहयोगियों को मैनेज करने में विफल रही थी। अब जब भाजपा ये बिल लेकर आई है तब भी कांग्रेस अपने सहयोगियों को मैनेज नहीं कर पा रही है। 

पूर्णिमा त्रिपाठी: अभी जो गणित बैठ रहा है कि उसे देखकर तो यही लगता है कि विपक्ष मकर द्वार पर नारे लगाते हुए दिखाई देगा। डीएमके उधर जाता दिख रहा है। शरद पवार का गुट भी सपोर्ट कर रहा है। कुल मिलाकर कांग्रेस के पास वॉकआउट करने के अलावा ज्यादा कुछ बचा नहीं है। सीटें हर राज्य में बढ़ेंगी तो फायदा हर दल को मिलेगा। परिसीमन को लेकर जो चिंताएं हैं वो हो सकता है कि कुछ हद तक लाजमी हो, लेकिन भारत जैसे देश में हर सीट को मैनेज कर पाना संभव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed