फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ketan-agarwal-murder-case-lohagad-siya-name-tattoo-jewelry-worth-80-lakh-given-pune-police-chargesheet

केतन हत्याकांड: पीठ पर बनवाया था सिया के नाम का टैटू, सगाई में दिए 80 लाख के गहने; चार्जशीट में खुलासा

Tue, 29 Sep 2026 07:26 PM IST
देवेश त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे Published by: देवेश त्रिपाठी Updated Tue, 29 Sep 2026 07:26 PM IST
सार

पुणे के लोहागढ़ किले में केतन अग्रवाल की मौत के मामले में दाखिल 5,053 पन्नों की चार्जशीट में पुलिस ने कथित हत्या की साजिश से जुड़े कई दावे किए हैं। वहीं केतन के पिता विशाल अग्रवाल ने बताया कि उनके बेटे ने सिया गोयल के जन्मदिन पर उसे सरप्राइज देने के लिए उसके नाम का टैटू बनवाया था।

विज्ञापन
ketan-agarwal-murder-case-lohagad-siya-name-tattoo-jewelry-worth-80-lakh-given-pune-police-chargesheet
केतन अग्रवाल हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

पुणे के लोहागढ़ किले में 18 जून को हुई केतन अग्रवाल की मौत के मामले में पुलिस की ओर से 5,053 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की गई है। इस चार्जशीट में कई अहम बातों के साथ चौंकाने वाले तथ्य भी सामने आए हैं। चार्जशीट के मुताबिक, केतन ने अपनी मंगेतर सिया गोयल के जन्मदिन पर उसे खास सरप्राइज देने के लिए अपनी पीठ पर उसके नाम का टैटू बनवाया था।
विज्ञापन


केतन के पिता विशाल अग्रवाल के मुताबिक, परिवार सिया के जन्मदिन और दोनों की शादी की तैयारियों में जुटा था। परिवार को इस बात का कोई अंदाजा नहीं था कि रिश्ते में कुछ गलत चल रहा है।
विज्ञापन


सिया को दिलाईं लाखों की ज्वेलरी और ड्रेस 
पिता विशाल ने बताया कि परिवार ने सिया को होने वाली बहू के तौर पर स्वीकार कर लिया था और सगाई की तैयारियां भी बड़े स्तर पर की गई थीं। उन्होंने कहा, "जब हम उसकी सगाई के लिए खरीदारी करने गए थे, तो हमने उसकी पसंद की 7 से 8 लाख रुपये की कीमत की 28 पोशाकें और करीब 80 लाख रुपये के सोने के 15 सेट खरीदे थे।"
विज्ञापन
विज्ञापन


विशाल के अनुसार, केतन ने सिया के लिए 19 जून को महाबलेश्वर में जन्मदिन की खास पार्टी की योजना बनाई थी। इसी जश्न के हिस्से के तौर पर उसने सिया के नाम का टैटू भी बनवाया था। परिवार के मुताबिक, केतन के टैटू बनवाने का वीडियो भी सामने आया है।

शादी पर चार से पांच करोड़ खर्च करने का था प्लान
पिता ने पुलिस को बताया कि शादी का आयोजन राजस्थान के उदयपुर के एक बड़े रिसॉर्ट में करने की योजना बनाई गई थी। शादी पर करीब 4 से 5 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान था। रिसॉर्ट की बुकिंग पक्की करने के लिए उन्होंने रिसॉर्ट के मालिक को 25 लाख रुपये का एडवांस चेक भी दिया था।

चार्जशीट में पुलिस ने किया क्या दावा?
पुणे ग्रामीण पुलिस की चार्जशीट में आरोप लगाया गया है कि सिया और उसके कथित प्रेमी चेतन चौधरी ने केतन की हत्या की योजना बनाई थी। पुलिस का दावा है कि सिया, चेतन और एक अन्य आरोपी रितेश हांगे ने हत्या से जुड़े पुराने मामलों का अध्ययन किया था।
  • आरोपियों ने पहाड़ी इलाकों में हुई मौतों से जुड़ी जानकारियां इंटरनेट पर खोजीं और पकड़े जाने से बचने के तरीकों के बारे में भी जानकारी जुटाई।
  • ऑनलाइन सर्च में मेघालय में राजा रघुवंशी की हत्या, लोहागढ़ में हुई एक पिछली मौत और कॉल तथा चैट हिस्ट्री मिटाने के तरीकों से जुड़ी जानकारी शामिल थी।
  • आरोपियों ने मशरूम और खाने के जरिए जहर देने की संभावनाओं से जुड़ी जानकारी खोजी थी।
लोहागढ़ कैसे पहुंचा था केतन?
पुलिस के अनुसार, बाद में लोहागढ़ को कथित हत्या की जगह के तौर पर चुना गया। आरोप है कि आरोपियों ने वहां जाकर संभावित स्थानों की रेकी की, तस्वीरें खींचीं और एक फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट का इस्तेमाल कर केतन को 18 जून को जन्मदिन से जुड़े एक कार्यक्रम के बहाने किले पर बुलाया।


इसके बाद जांचकर्ताओं का आरोप है कि सिया और चेतन ने केतन को खाई की ओर धकेल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। चार्जशीट में गवाहों के बयान, मोबाइल फोन का डेटा, चैट, कॉल रिकॉर्ड, तस्वीरें, सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों को शामिल किया गया है। पुलिस ने ऐसे गवाहों की भी पहचान की है, जिनके बारे में दावा है कि उन्होंने घटना को देखा था।

अब अदालत में होगी मामले की सुनवाई
चार्जशीट वडगांव मावल अदालत में दाखिल होने के बाद मामला अब अगली कानूनी प्रक्रिया में पहुंच गया है। अदालत अभियोजन पक्ष की ओर से पेश सामग्री की जांच करेगी और इसके आधार पर आरोप तय किए जाने पर फैसला करेगी। पुलिस की चार्जशीट में लगाए गए आरोपों पर अभी न्यायिक जांच और मुकदमे की प्रक्रिया बाकी है। आरोपियों के खिलाफ लगाए गए आरोप अदालत में साबित होना बाकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed