फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ketan agarwal murder case lohagad fort pune police investigation update

केतन अग्रवाल हत्याकांड: कैसे रची गई दर्दनाक मौत की पटकथा, लोहागढ़ को ही क्यों चुना? पुलिस ने एक-एक बात बताई

Tue, 21 Jul 2026 11:38 PM IST
राकेश कुमार एएनआई, पुणे।
एएनआई, पुणे। Published by: राकेश कुमार Updated Tue, 21 Jul 2026 11:38 PM IST
सार

यह पूरी घटना प्यार में मिले धोखे और ठंडे दिमाग से रची गई हत्या की दास्तान है। मंगेतर सिया गोयल और उसके प्रेमी चेतन चौधरी ने केतन को रास्ते से हटाने के लिए हफ्तों तक साजिश रची और लोहगढ़ किले से धक्का देकर उसकी जान ले ली। इस वारदात को एक्सीडेंट का रूप देने की हर मुमकिन कोशिश की गई, लेकिन पुणे पुलिस की जांच ने आरोपियों की इस खौफनाक चाल का भंडाफोड़ कर दिया।
 

विज्ञापन
ketan agarwal murder case lohagad fort pune police investigation update
केतन हत्याकांड में चौंकाने वाले खुलासे। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

पुणे के बहुचर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड में पुलिस ने रोंगटे खड़े कर देने वाले खुलासे किए हैं। जांच में सामने आया है कि मंगेतर सिया गोयल और उसके दोस्त चेतन चौधरी ने मर्डर के लिए कई जगह रेकी की थी।
विज्ञापन


क्या थी खूनी साजिश की शुरुआती योजना?
पुलिस जांच के मुताबिक, आरोपियों ने पहले केतन को किसी हादसे में सिर्फ घायल करने का प्लान बनाया था। उनका मकसद आने वाली बाली यात्रा को टालना था। हालांकि, बाद में दोनों डर गए कि अगर केतन बच गया तो उनका भांडा फोड़ देगा। इसके बाद उन्होंने हत्या का पक्का इरादा बना लिया।
विज्ञापन


क्यों चुना गया लोहगढ़ का खतरनाक किला?
साजिश रचने वालों ने टाइगर पॉइंट, विसापुर किला और लोहगढ़ किला का सर्वे किया। उन्होंने तस्वीरें आपस में शेयर कीं। इंटरनेट पर अपराध से जुड़ी फिल्में और तरीके सर्च किए गए। आखिरकार, ढलान से नीचे धक्का देकर हत्या को हादसा दिखाने के लिए लोहगढ़ किला चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले से जुड़े पांच मुख्य बिंदु
  • पहला नाकाम प्रयास: सिया गोयल 14 जून को केतन को लेकर लोहगढ़ गई थी, लेकिन तब हत्या की कोशिश नाकाम रही।
  • दूसरी बार में खौफनाक वारदात: 18 जून को चेतन चौधरी भी शामिल हुआ और दोनों ने केतन को खाई में धक्का दे दिया।
  • कोई सुपारी किलिंग नहीं: पुलिस ने साफ किया कि इसमें कोई कॉन्ट्रैक्ट किलिंग का कोण नहीं है।
  • रिश्ते में रोड़ा: आरोपियों का मुख्य मकसद केतन को अपने रास्ते से हटाना था।
  • जेल में आरोपी: दोनों आरोपी फिलहाल यरवदा केंद्रीय जेल में न्यायिक हिरासत में बंद हैं।
यह भी पढ़ेंAssam Flood: बाढ़ में फंसे 571 लोगों को सेना ने बचाया, ऑपरेशन जल राहत कैसे बन रहा है जीवन की उम्मीद?

क्या है पूरा मामला? 
पिंपरी-चिंचवड़ के व्यवसायी केतन अग्रवाल और सिया गोयल की सगाई फरवरी में हुई थी। हालांकि, सिया पहले से ही चेतन चौधरी के साथ रिश्ते में थी और शादी नहीं करना चाहती थी। बाली ट्रिप टालने के लिए सिया ने पहले केतन का पासपोर्ट तक छिपा दिया था। 18 जून को लोहगढ़ किले में ट्रेकिंग के दौरान केतन को खाई में फेंक दिया गया और शुरुआती तौर पर इसे हादसा दिखाने की कोशिश की गई। लेकिन सीसीटीवी में चेतन की संदिग्ध मौजूदगी (गर्मी में हुडी पहने दिखना) और कॉल डिटेल्स से मामले की कड़ियां जुड़ीं, जिसके बाद पुलिस ने 23 जून को दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed