{"_id":"5c84346ebdec22144f41675f","slug":"kerala-woman-pilot-harassment-alleged-taxi-driver-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"केरल में महिला पायलट का कथित उत्पीड़न वाले टैक्सी ड्राइवर को गिरफ्तार किया गया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
केरल में महिला पायलट का कथित उत्पीड़न वाले टैक्सी ड्राइवर को गिरफ्तार किया गया
Sun, 10 Mar 2019 03:17 AM IST
गौरव द्विवेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Sun, 10 Mar 2019 03:17 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिरुवनंतपुरम हवाई अड्डे पर दिल्ली की एक महिला विमान चालक का कथित रूप से उत्पीड़न करने वाले 30 वर्षीय एक टैक्सी ड्राइवर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी है। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार की रात जब 26 वर्षीय यात्री विमान चालक हवाई अड्डा परिसर में अपने वाहन का इंतजार कर रही थी, तो टैक्सी ड्राइवर एवं स्थानीय निवासी उन्नीकृष्णन ने उसपर अश्लील टिप्पणियां कीं।
विज्ञापन
एक पुलिस अधिकारी ने पीटीआई भाषा को कहा, ‘‘हवाई अड्डे के प्रबंधक द्वारा हमें अग्रसारित की गई शिकायत के आधार पर उसे गिरफ्तार किया गया। प्राथमिक जांच में हमें पता चला कि हवाई अड्डे पर गाड़ी चलाने के दौरान वह नशे में था। मामले की जांच की जा रही है।’’ पुलिस ने बताया कि महिला की शिकायत के अनुसार टैक्सी ड्राइवर ने टैक्सी में बैठे हुए ही टिप्पणियां की और तुरंत अपना वाहन चलाकर वहां से भाग गया। महिला ने उसकी कार का नंबर लिख लिया।
विज्ञापन
महिला विमान चालक ने इसके बाद हवाई अड्डा प्रबंधक के पास शिकायत दर्ज कराई जिन्होंने उसे संबंधित पुलिस थाने को भेज दिया। एक अधिकारी ने पीटीआई-भाषा को बताया ड्राइवर के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 354A (अश्लील टिप्पणी करने) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन