फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kerala: Woman imprisoned in a room for 10 years by lover, yet both are happy, Womens Commission said - unbelievable

केरल: महिला को प्रेमी ने 10 साल एक कमरे में कैद रखा, फिर भी दोनों खुश, महिला आयोग ने कहा-अविश्वसनीय 

Wed, 16 Jun 2021 03:08 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पलक्कड़ 
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पलक्कड़  Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Wed, 16 Jun 2021 03:08 AM IST
सार

केरल में यह अनोखा मामला सामने आया है। महिला आयोग की टीम ने इस युगल से मुलाकात की। आयोग से इस युगल ने कहा कि उन्हें कोई समस्या नहीं है। हालांकि आयोग ने इसे रहस्यमय करार दिया है। 
 

विज्ञापन
Kerala: Woman imprisoned in a room for 10 years by lover, yet both are happy, Womens Commission said - unbelievable
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

केरल महिला आयोग की अध्यक्ष एमसी जोसफीने ने मंगलवार को कहा कि एक महिला को उसके प्रेमी द्वारा कैद रखना किसी कीमत पर जायज नहीं ठहराया जा सकता है। उन्होंने एक शख्स द्वारा 10 साल तक अपनी प्रेमिका को एक कमरे में छुपाकर रखने को 'अविश्वसनीय' और 'रहस्यमय' करार दिया है।

विज्ञापन


जोड़े से यहां मुलाकात करने के बाद जोसफीने ने कहा कि रहमान और सजिता ने अपनी जिंदगी में कोई समस्या होने की बात स्वीकार नहीं की है और कहा है कि वे अपना शेष जीवन शांति से जीना चाहते हैं।
विज्ञापन


10 साल पहले माता-पिता ने कराई थी गुमशुदगी दर्ज
आयोग की प्रमुख ने यह भी कहा कि 10 साल पहले जब महिला के माता-पिता ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी तब पुलिस ने महिला का पता लगाने में ज्यादा गंभीरता नहीं दिखाई। वह और आयोग की सदस्य शाहिदा कमाल और शिजी शिवाजी दंपति का बयान लेने के लिए उनके किराये के घर में गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस तरह रखना मानवाधिकारों का घोर उल्लंघन
महिला आयोग ने इस बाबत पिछले हफ्ते इस घटना में स्वत: मामला दर्ज किया था और कहा था कि एक महिला को इस तरह से कमरे में बंद करना जहां उसकी बुनियादी जरूरतों को पूरा करने की भी सुविधा न हो, मानवाधिकारों का घोर उल्लंघन है। जोसफीने ने पत्रकारों से कहा कि एक महिला को पिछले 10 साल से कैद रखा गया था। इसे किसी भी कीमत पर जायज नहीं ठहराया जा सकता है, चाहे जितनी भी सुविधाएं दी जाएं, लेकिन वे दावा कर रहे हैं कि वे खुश हैं।

रहमान व सजिता ने कहा-डर के मारे ऐसा किया
इससे पहले रहमान और सजिता ने आयोग के सदस्यों से कहा था कि उन्हें परिवार और समाज के गुस्से के डर से मामले को दूसरों से छुपाना पड़ा। पुलिस के मुताबिक, एक कमरे में महिला को 10 साल तक रखने के दौरान उसका पूरा ध्यान उस व्यक्ति ने रखा।


पुलिस ने कहा कि तीन महीने पहले उसके प्रेमी के घर से लापता होने की जांच के बाद मामला प्रकाश में आया। उन्होंने कहा कि महिला भी उसके साथ गई थी। महिला और पुरुष पिछले हफ्ते नेम्मारा के पास एक छोटे से गांव वितनास्सेरी के एक किराए के घर पर मिले थे और उन्हें अदालत में पेश किया गया था। पुलिस ने कहा कि महिला को उसके प्रेमी के साथ जाने दिया गया क्योंकि उसने अदालत को बताया कि उन दोनों ने एक साथ रहने का फैसला किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed