{"_id":"667ff4b24139b3892c0364e2","slug":"kerala-toxic-gas-leaked-from-tanker-lorry-in-kerala-eight-college-students-fell-ill-admitted-to-hospital-2024-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kerala: केरल में टैंकर लॉरी से लीक हुई जहरीली गैस, आठ कॉलेज छात्र पड़े बीमार, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Kerala: केरल में टैंकर लॉरी से लीक हुई जहरीली गैस, आठ कॉलेज छात्र पड़े बीमार, अस्पताल में भर्ती
Sat, 29 Jun 2024 05:19 PM IST
मेघा झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नूर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नूर
Published by: मेघा झा
Updated Sat, 29 Jun 2024 05:19 PM IST
सार
केरल में एक टैंकर लॉरी से जहरीली गैस लीक होने से आठ छात्र बीमार पड़ गए हैं। छात्रों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। गैस को दूसरे टैंकर में स्थानांतरित किया जा रहा है।
विज्ञापन
गैस लीक प्रतीकात्मक
- फोटो : istock
विस्तार
केरल के कन्नूर जिले के रामपुरम में एक टैंकर लॉरी से गैस लीक होने लगी। गैस लीक होने से नर्सिंग कॉलेज के लगभग 8 छात्र बीमार पड़ गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। टैंकर लॉरी से हाइड्रोक्लोरिक एसिड को दूसरे टैंकर में ट्रांसफर किया जा रहा है।
मैंगलोर से कर्नाटक के एर्नाकुलम जा रहे टैंकर लॉरी से हाइड्रोक्लोरिक एसिड ली हुआ। लीकेज के बाद लॉरी को रोक दिया गया। इसके बाद गैस को दूसरे टैंकर में स्थानांतरित करने का निर्णय लिया गया। गैस निकालने के दौरान यह हादसा हुआ। कॉलेज के छात्रों को बेचैनी और सांस लेने में तकलीफ होने लगी और उन्हें परियारम मेडिकल कॉलेज और पझायंगडी तालुक अस्पताल ले जाया गया।
इस क्षेत्र से लगभग एक किलोमीटर के दायरे रहने वाले लोगों को शिफ्ट कर दिया गया है। इस घटना के बाद पय्यान्नूर और परियायम पुलिस की एक दमकल टीम मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई शुरू की। लेकिन रिसाव को पूरी तरह से रोका नहीं जा सका। आरोप है कि टैंकर लॉरी के सड़ जाने के कारण यह लीकेज हुआ है।
विज्ञापन
कंटेनर के पिछले हिस्से के वाल्व में रिसाव का पता चला और दमकल बल ने वाहन को जल्द ही सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया। थालीपरम्बा राजस्व मंडल अधिकारी (आरडीओ) अजय कुमार ने कहा कि गैस को दूसरे टैंकर में स्थानांतरित करने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं।