{"_id":"5e5b50538ebc3ec5535e89c3","slug":"kerala-three-people-living-in-private-rehabilitation-centers-died-within-a-week-investigation-order","type":"story","status":"publish","title_hn":"केरल: निजी पुनर्वास केंद्र में रह रहे तीन लोगों की एक सप्ताह के भीतर मौत, जांच के आदेश","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
केरल: निजी पुनर्वास केंद्र में रह रहे तीन लोगों की एक सप्ताह के भीतर मौत, जांच के आदेश
Sun, 01 Mar 2020 11:34 AM IST
देव कश्यप
पीटीआई, कोट्टायम
पीटीआई, कोट्टायम
Published by: देव कश्यप
Updated Sun, 01 Mar 2020 11:34 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Flickr
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केरल के कोट्टायल जिले में एक सप्ताह के अंदर तीन लोगों की मौत का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक एक निजी पुनर्वास केंद्र में रह रहे तीन लोगों की मौत हो गई जिसके बाद स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। इस मामले में केरल सरकार ने जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री केके शैलजा ने कोट्टायम जिले के स्वास्थ्य अधिकारियों से इस संबंध में रिपोर्ट मांगी है। जिला कलेक्टर पीके सुधीर बाबू ने पयीप्पड़ पंचायत के पुथुजीवन ट्रस्ट रिहेबिलियेशन सेंटर’ में हुई मौत के मामले में मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए हैँ।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट अनिल ओमोन इस घटना की जांच करेंगे। स्थानीय लोगों का कहना है कि एक सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी के नेतृत्व वाले न्यास द्वारा चलाए जा रहे इस केंद्र में तीन लोगों की मौत एक सप्ताह के भीतर हो चुकी है। लोगों ने आरोप लगाया है कि यहां रह रहे लोगों का उत्पीड़न किया गया। अधिकारियों के मुताबिक पुनर्वास के छह अन्य लोग तिरुवला के अन्य अस्पतालों में भर्ती हैं।
विज्ञापन