फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kerala Three people living in private rehabilitation centers died within a week investigation order

केरल: निजी पुनर्वास केंद्र में रह रहे तीन लोगों की एक सप्ताह के भीतर मौत, जांच के आदेश

Sun, 01 Mar 2020 11:34 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, कोट्टायम
पीटीआई, कोट्टायम Published by: देव कश्यप Updated Sun, 01 Mar 2020 11:34 AM IST
विज्ञापन
Kerala Three people living in private rehabilitation centers died within a week investigation order
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Flickr

केरल के कोट्टायल जिले में एक सप्ताह के अंदर तीन लोगों की मौत का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक एक निजी पुनर्वास केंद्र में रह रहे तीन लोगों की मौत हो गई जिसके बाद स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। इस मामले में केरल सरकार ने जांच के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री केके शैलजा ने कोट्टायम जिले के स्वास्थ्य अधिकारियों से इस संबंध में रिपोर्ट मांगी है। जिला कलेक्टर पीके सुधीर बाबू ने पयीप्पड़ पंचायत के पुथुजीवन ट्रस्ट रिहेबिलियेशन सेंटर’ में हुई मौत के मामले में मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए हैँ।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट अनिल ओमोन इस घटना की जांच करेंगे। स्थानीय लोगों का कहना है कि एक सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी के नेतृत्व वाले न्यास द्वारा चलाए जा रहे इस केंद्र में तीन लोगों की मौत एक सप्ताह के भीतर हो चुकी है। लोगों ने आरोप लगाया है कि यहां रह रहे लोगों का उत्पीड़न किया गया। अधिकारियों के मुताबिक पुनर्वास के छह अन्य लोग तिरुवला के अन्य अस्पतालों में भर्ती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed