फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kerala takes disastrous steps by choosing Rahul Gandhi says Ramachandra Guha

मोदी बेहद मेहनती, छुट्टी बिताने यूरोप नहीं जाते, राहुल के लिए मौका नहीं: रामचंद्र गुहा

Sat, 18 Jan 2020 04:31 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोझिकोड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोझिकोड Published by: आसिम खान Updated Sat, 18 Jan 2020 04:31 PM IST
विज्ञापन
Kerala takes disastrous steps by choosing Rahul Gandhi says Ramachandra Guha
रामचंद्र गुहा

भारतीय राजनीति में ‘परिश्रमी व आत्मनिर्भर’ नरेंद्र मोदी के सामने ‘पांचवी पीढ़ी के वंशज’ राहुल गांधी के लिए कोई मौका नहीं है। यह बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आलोचक कहे जाने वाले मशूहर इतिहासकार रामचंद्र गुहा ने कही। शुक्रवार को केरल साहित्यिक समारोह (केएलएफ) के दूसरे दिन ‘देशभक्ति बनाम अंध राष्ट्रवाद’ विषय पर बोल रहे गुहा के सुर कुछ बदले-बदले रहे। 

विज्ञापन


61 वर्षीय गुहा ने कहा, मैं निजी तौर पर राहुल गांधी के खिलाफ नहीं हूं। वह एक भले और अच्छे संस्कार वाले आदमी हैं। लेकिन युवा भारत पांचवी पीढ़ी के वंशवादी को नहीं चाहता। यदि आप मलयाली 2024 में भी राहुल गांधी को दोबारा चुनने की गलती करोगे तो आप महज नरेंद्र मोदी को ही लाभ पहुंचाओगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'नरेंद्र मोदी ने 15 साल तक एक राज्य की सत्ता संभाली है, उन्हें प्रशासनिक अनुभव है, वह बेहद मेहनती इंसान हैं और वह कभी यूरोप में छुट्टी बिताने नहीं जाते हैं। मैं यह सब पूरी गंभीरता से कह रहा हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


गुहा ने कहा, अगर आप लोग 2024 में दोबारा राहुल गांधी को चुनने की गलती करेंगे, तो इससे आप नरेंद्र मोदी को ही फायदा पहुंचाएंगे क्योंकि नरेंद्र मोदी की सबसे बड़ी खासियत यह है कि वह राहुल गांधी नहीं है।

'केरल ने राहुल गांधी को चुनकर विनाशकारी कदम उठाया'

गुहा ने कहा कि केरल ने कांग्रेस नेता को संसद के लिए चुनकर बेहद विनाशकारी कदम उठाया था। वामपंथी विचारक गुहा ने कहा, स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान एक महान दल रही कांग्रेस का ‘निराश पारिवारिक कंपनी’ में पतन हो गया है, जो भारत में हिंदुत्व और अंध राष्ट्रवाद के प्रभुत्व बढ़ने के कारणों में से एक है। 



गुहा ने कहा, केरल (चर्चा में मौजूद केरल निवासियों को संबोधित करते हुए), तुमने भारत में कई अनूठे काम किए हैं, लेकिन राहुल गांधी को संसद के लिए चुनकर तुमने एक विनाशकारी काम भी कर दिया। गुहा ने कहा, नरेंद्र मोदी का सबसे मजबूत पक्ष यह है कि वो राहुल गांधी नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed