फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kerala Rain: Chief Minister Pinarayi Vijayan underatakes aerial survey of flood hit districts

केरल बारिश: बाढ़ प्रभावित जिलों के हवाई दौरे पर मुख्यमंत्री पिनरई विजयन

Sat, 11 Aug 2018 01:04 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Updated Sat, 11 Aug 2018 01:04 PM IST
विज्ञापन
Kerala Rain: Chief Minister Pinarayi Vijayan underatakes aerial survey of flood hit districts

केरल के मुख्यमंत्री पिनरई विजयन राज्य के बाढ़ प्रभावित जिलों का हवाई दौरा कर रहे हैं। सरकारी सूत्रों ने बताया कि खराब मौसम के चलते मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर इडुक्की के कट्टापना में नहीं उतर पाया, जहां वह इडुक्की बांध के पांच जलद्वार खोले जाने की पृष्ठभूमि पर बैठक करने वाले थे।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि उनका हेलीकॉप्टर वयनाड के लिए रवाना हो गया है जहां मुख्यमंत्री एक राहत शिविर का दौरा करेंगे और कलेक्ट्रेट में एक समीक्षा बैठक करेंगे। मुख्यमंत्री के साथ विपक्ष के नेता रमेश चेन्निथाला, राजस्व मंत्री ई चंद्रशेखरन, राज्य मुख्य सचिव टॉम जोस और राज्य पुलिस प्रमुख लोकनाथ बेहरा भी हैं।
विज्ञापन


केरल में आठ अगस्त से जारी भारी बारिश के बाद से बारिश संबंधी घटनाओं में 29 लोगों की जानें जा चुकी हैं और 50 हजार से अधिक लोगों को राहत शिविरों में भेजा गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने राज्य के 14 जिलों में से आठ इडुक्की, वयनाड,मलप्पुरम, कोझिकोड, पलक्काड़, कोट्टायम और अलाप्पुझा में रेड अलर्ट जारी किया है। इस बीच, कोच्चि हवाईअड्डे ने एक बयान में कहा कि विमान परिचालन निरंतर जारी है और कोई उड़ान रद्द नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed