{"_id":"6af67fec8d27ff6a6407aab1","slug":"kerala-pravasi-association-chairman-arrested-fake-ed-letter-extortion-case-kerala-congress-udf-allied-group-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"केरल प्रवासी संगठन का अध्यक्ष गिरफ्तार: ईडी के नाम पर करोड़ों की उगाही का आरोप, यूडीएफ से भी जुड़ा कनेक्शन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
केरल प्रवासी संगठन का अध्यक्ष गिरफ्तार: ईडी के नाम पर करोड़ों की उगाही का आरोप, यूडीएफ से भी जुड़ा कनेक्शन
Fri, 13 Nov 2026 08:41 AM IST
देवेश त्रिपाठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एर्नाकुलम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एर्नाकुलम
Published by: देवेश त्रिपाठी
Updated Fri, 13 Nov 2026 08:41 AM IST
सार
केरल पुलिस ने कांग्रेस समर्थित केरल प्रवासी एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्रन वेल्लापलाथ को कथित वसूली गिरोह से जुड़े मामले में गिरफ्तार किया है। आरोप है कि गिरोह विभिन्न संस्थानों को ईडी के फर्जी नोटिस भेजकर मनी लॉन्ड्रिंग जांच का डर दिखाता था और मामला खत्म कराने के नाम पर मोटी रकम मांगता था।
विज्ञापन
राजेंद्रन वेल्लापलाथ
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
केरलम पुलिस ने केरल प्रवासी एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्रन वेल्लापलाथ को कथित वसूली गिरोह से जुड़े मामले में गिरफ्तार किया है। राजेंद्रन वेल्लापलाथ पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का फर्जी पत्र तैयार कर एक प्रमुख क्रेडिट सोसायटी से जानकारी हासिल करने और पैसे वसूलने की कोशिश का आरोप है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने कथित तौर पर धोखाधड़ी के इरादे से ईडी का फर्जी पत्र तैयार कराया था।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एर्नाकुलम ग्रामीण पुलिस ने गुरुवार को मध्य पूर्व में कारोबार करने वाले राजेंद्रन को गिरफ्तार किया। बाद में उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। राजेंद्रन कोझिकोड स्थित इंडिया फर्स्ट के संस्थापक भी हैं। यह एक हाइपरलोकल न्यूज और ओटीटी स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म है।
राजेंद्रन के खिलाफ किन धाराओं में दर्ज हुआ मुकदमा?
पुलिस ने राजेंद्रन के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 308 (जबरन वसूली), धारा 319(2) (गलत पहचान बताकर धोखाधड़ी) और धारा 340(2) (जालसाजी) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कथित वसूली के इस नेटवर्क में कुछ और लोग भी शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन
पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या आरोपी ने ईडी के फर्जी नोटिस भेजकर दूसरी कंपनियों से भी पैसे वसूले हैं। एक अधिकारी के मुताबिक, ईडी के अधिकारियों के बयान दर्ज किए गए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया है कि संबंधित नोटिस विभाग की ओर से जारी नहीं किया गया था।
त्रिशूर की क्रेडिट सोसायटी को भेजा गया था पत्र
इस मामले में शिकायतकर्ता त्रिशूर स्थित इंडियन कोऑपरेटिव क्रेडिट सोसायटी लिमिटेड (आईसीसीएसएल) है। यह कई राज्यों में काम करने वाली बहुराज्यीय सहकारी संस्था है, जो विभिन्न वित्तीय सेवाएं उपलब्ध कराती है।
पुलिस के अनुसार, 13 अक्तूबर को सोसायटी के महाप्रबंधक को एक पत्र मिला था। यह पत्र कथित तौर पर प्रवर्तन निदेशालय के एक वरिष्ठ अधिकारी की ओर से भेजा गया था। इसमें मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम कानून (पीएमएलए) के तहत सोसायटी से कई जानकारियां मांगी गई थीं।
पत्र में दावा किया गया था कि ईडी को मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ी शिकायत मिली है और उसने प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है। इसमें सोसायटी से भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) को भेजी गई संदिग्ध लेनदेन रिपोर्ट, जमा और कर्ज से जुड़ी जानकारी सहित कई दस्तावेज मांगे गए थे।
जांच खत्म कराने का दिया प्रस्ताव
पुलिस के मुताबिक, पत्र मिलने के कुछ दिन बाद राजेंद्रन ने आईसीसीएसएल के अध्यक्ष सोजन वी. अविराचन से मुलाकात की। आरोप है कि उसने ईडी की जांच खत्म कराने में मदद करने का प्रस्ताव दिया। पुलिस के अनुसार, राजेंद्रन ने सोसायटी से अपनी कंपनी में बड़ी रकम निवेश करने को कहा था। उसने दावा किया था कि वह कई बड़ी कंपनियों के ऐसे मामलों को पहले भी निपटा चुका है।
आईसीसीएसएल के अध्यक्ष सोजन वी. अविराचन ने भी राजेंद्रन के संपर्क करने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि राजेंद्रन ने उन्हें कुछ ऑडियो क्लिप भी सुनाए थे और अपनी कंपनी में बड़ी रकम निवेश करने का प्रस्ताव रखा था। सोजन के मुताबिक, सोसायटी ने दिल्ली स्थित ईडी कार्यालय से संपर्क किया तो अधिकारियों ने ऐसे किसी नोटिस की जानकारी होने से इनकार कर दिया। इसके बाद सोसायटी ने राज्य के पुलिस प्रमुख के पास शिकायत दर्ज कराई।
कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ से भी जुड़ा है संगठन
केरलम प्रवासी एसोसिएशन एक प्रवासी भारतीयों के नेतृत्व वाला राजनीतिक संगठन है। इसने 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले राज्य में सत्तारूढ़ कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) के साथ गठबंधन किया था। हालांकि, इसके बाद संगठन ने कोई चुनाव नहीं लड़ा है।
राजेंद्रन 2024 के लोकसभा चुनाव और 2026 के विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस के कई प्रमुख नेताओं के साथ सक्रिय रूप से काम कर चुके हैं। बताया जाता है कि उनके यूडीएफ के शीर्ष नेताओं से करीबी संबंध हैं।