फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kerala Politics CM pinarayi vijayan Cabinet minister Saji Cheriyan resigns from the state cabinet Latest News Update

Kerala Minister Resigns: केरल के मंत्री साजी चेरियन ने राज्य मंत्रिमंडल से इस्तीफा दिया, जानें वजह

Wed, 06 Jul 2022 09:54 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 06 Jul 2022 09:54 PM IST
सार

साजी चेरियन ने कहा कि मैंने इस्तीफा दे दिया है और यह मेरा निजी फैसला है। मैंने कभी संविधान को बदनाम नहीं किया।

विज्ञापन
Kerala Politics CM pinarayi vijayan Cabinet minister Saji Cheriyan resigns from the state cabinet Latest News Update
साजी चेरियन - फोटो : ANI

विस्तार

केरल के मंत्री साजी चेरियन ने राज्य मंत्रिमंडल से इस्तीफा दिया। उन्होंने यह कदम ऐसे वक्त उठाया, जब वे संविधान के खिलाफ कथित टिप्पणी को लेकर विरोध का सामना कर रहे थे। साजी चेरियन ने कहा कि मैंने इस्तीफा दे दिया है और यह मेरा निजी फैसला है। मैंने कभी संविधान को बदनाम नहीं किया। भाषण का एक खास हिस्सा लिया गया और मीडिया ने इसे CPI (M) और LDF को कमजोर करने के लिए गढ़ा।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मैंने जो कहा था, उसके इस तरह के चित्रण से मैं आहत हुआ। मैं यह भी मानता हूं कि इसका उद्देश्य सत्तारूढ़ वाम सरकार को अस्थिर करना है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस और भाजपा संविधान की गरिमा को बरकरार रखने में कई बार विफल रहे हैं।
विज्ञापन


मंत्री के इस्तीफे पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कांग्रेस विधायक और राज्य के पूर्व मंत्री तिरुवनचूर राधाकृष्णन ने कहा कि उनके भाषण की वजह से इस्तीफा हुआ है। हालांकि, अपने इस्तीफे की घोषणा करने के दौरान मीडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने अपने शब्दों के लिए खेद व्यक्त नहीं किया। चेरियन को यह स्पष्ट करने की जरूरत है कि क्या वह संविधान के खिलाफ अपने बयान पर कायम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, चेरियन ने संविधान की आलोचना करते हुए कहा था कि यह शोषण को माफ करता है और इसे इस तरह से लिखा गया है कि इसका इस्तेमाल देश के लोगों को लूटने के लिए किया जा सके। चेरियन ने दक्षिणी जिले के मल्लापल्ली में हाल ही में आयोजित हुए एक राजनीतिक कार्यक्रम में यह बयान दिया था। मंगलवार को कई क्षेत्रीय टेलीविजन चैनलों में इस भाषण का प्रसारण होने के बाद यह मुद्दा सामने आया।


उन्होंने कहा कि हम सभी कहते हैं कि हमारे पास एक बेहतरीन तरीके से लिखा संविधान है, लेकिन मैं कहूंगा कि संविधान इस तरह से लिखा गया है कि इसका इस्तेमाल देश के लोगों को लूटने के लिए किया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed