फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kerala Police says five RSS workers were detained in connection with the murder of SDPI leader

केरल : पुलिस ने कहा- एसडीपीआई नेता की हत्या के मामले में आरएसएस के पांच कार्यकर्ता हिरासत में लिए गए 

Fri, 24 Dec 2021 11:55 PM IST
Kuldeep Singh पीटीआई, अलाप्पुझा (केरल)
पीटीआई, अलाप्पुझा (केरल) Published by: Kuldeep Singh Updated Fri, 24 Dec 2021 11:55 PM IST
सार

केरल में एडीजीपी (कानून व्यवस्था) विजय सखारे ने मीडिया को बताया कि एसडीपीआई नेता के एस शान की हत्या में पांच लोग सीधे तौर पर शामिल थे।पुलिस ने कहा कि हिरासत में लिए गए लोग आरएसएस कार्यकर्ता हैं। विजय सखारे एसडीपीआई के शान और भाजपा के ओबीसी मोर्चा के नेता रंजीत श्रीनिवास की हालिया बैक-टू-बैक हत्याओं की जांच कर रहे विशेष जांच दल (एसआईटी) का नेतृत्व कर रहे हैं।

विज्ञापन
Kerala Police says five RSS workers were detained in connection with the murder of SDPI leader
केरल पुलिस (प्रतीकात्मक तस्वीर)

विस्तार

केरल में हाल ही में एसडीपीआई के एक नेता की हत्या में शामिल पांच लोगों को हिरासत में ले लिया गया है। एडीजीपी (कानून व्यवस्था) विजय सखारे ने मीडिया को बताया कि एसडीपीआई नेता के एस शान की हत्या में पांच लोग सीधे तौर पर शामिल थे।

विज्ञापन


पुलिस ने कहा कि हिरासत में लिए गए लोग आरएसएस कार्यकर्ता हैं। विजय सखारे एसडीपीआई के शान और भाजपा के ओबीसी मोर्चा के नेता रंजीत श्रीनिवास की हालिया बैक-टू-बैक हत्याओं की जांच कर रहे विशेष जांच दल (एसआईटी) का नेतृत्व कर रहे हैं।

विज्ञापन


वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि भाजपा ओबीसी मोर्चा के नेता की हत्या करने वाले दोषियों की पहचान कर ली गई है और पुलिस दल उन्हें पकड़ने के लिए पहले ही जा चुके हैं। उन्होंने कहा, हम उस पर काम कर रहे हैं। वे भी पकड़े जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीपीआई के राज्य सचिव शान की शनिवार रात को एक गिरोह ने हत्या कर दी थी, जब वह अलाप्पुझा में घर जा रहे थे, जबकि इसी जिले में रविवार की सुबह भाजपा ओबीसी मोर्चा के राज्य सचिव श्रीनिवास की उनके घर में कुछ हमलावरों ने उनके परिवार के सामने हत्या कर दी थी। 

 

इससे पहले आज, सखारे ने कहा कि अपराध में सीधे तौर पर शामिल सभी लोग दूसरे राज्य में भागने में सफल रहे, केरल पुलिस ने उन्हें पकड़ने के लिए पड़ोसी राज्यों में उनके समकक्षों से सहायता मांगी है।


उन्होंने कहा कि न केवल हत्याओं की बड़ी साजिश में हिस्सा लिया, बल्कि हत्यारों को किसी भी तरह की मदद मुहैया कराने वालों पर भी साजिश का मामला दर्ज किया जाएगा। सखारे ने अलाप्पुझा में संवाददाताओं से कहा, हम यह नहीं बता सकते कि वे किन राज्यों में छिपे हुए हैं। वे जहां भी जाएंगे, हम उनका पीछा करेंगे और उन्हें पकड़ लेंगे। इस संबंध में साइबर जांच भी तेज कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed