फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kerala police arrest Assam native for rape of 52-year-old women in Kochi big news in hindi

Big News: प्रधान बोले- धीरज साहू गांधी परिवार के एटीएम, वैष्णव ने कहा- एक लाख करोड़ से आठ हजार ट्रेन खरीदेंगे

Sun, 17 Dec 2023 07:25 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Sun, 17 Dec 2023 07:25 AM IST
सार

केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने कहा, यह धीरज साहू जी का पैसा नहीं, बल्कि भाई-बहन की जोड़ी (राहुल-प्रियंका गांधी) का पैसा है। प्रधान ने कहा, साहू अपने हित के लिए विभिन्न राज्यों की उत्पाद शुल्क नीति में हेरफेर करते थे।

विज्ञापन
Kerala police arrest Assam native for rape of 52-year-old women in Kochi big news in hindi
National News - फोटो : Social Media

विस्तार

केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस सांसद धीरज साहू गांधी परिवार के एटीएम के रूप में काम करते हैं। केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने कहा, यह धीरज साहू जी का पैसा नहीं, बल्कि भाई-बहन की जोड़ी (राहुल-प्रियंका गांधी) का पैसा है। प्रधान ने कहा, साहू अपने हित के लिए विभिन्न राज्यों की उत्पाद शुल्क नीति में हेरफेर करते थे। बता दें कि आयकर विभाग ने हाल ही में झारखंड से राज्यसभा सांसद साहू के परिवार के स्वामित्व वाली ओडिशा स्थित बौध डिस्टिलरी प्रा. लि. से 351 करोड़ रुपये जब्त किए थे।

विज्ञापन

एक लाख करोड़ से नई ट्रेनें खरीदेगा रेलवे, भारत में ही किया जाएगा निर्माण: वैष्णव
केंद्रीय रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि यात्रियों की संख्या में मांग बढ़ने के कारण भारतीय रेलवे अगले कुछ वर्षों में नई ट्रेनें खरीदने पर एक लाख करोड़ रुपये का निवेश करेगा। इसका उद्देश्य यात्राओं, माल एवं सेवाओं के लिए ट्रेनों की उपलब्धता बढ़ाना है। वैष्णव ने कहा, इसके तहत 7,000-8,000 ट्रेनों की नई जोड़ियां खरीदी जाएंगी। अगले चार से पांच साल में इसके लिए लगभग एक लाख करोड़ रुपये की खरीद निविदाएं आमंत्रित की जाएंगी। ट्रेनों की प्रस्तावित खरीद में रखरखाव अनुबंध को शामिल किया जाएगा और मौजूदा रेलवे बुनियादी ढांचे से इनका निर्माण भारत में ही करने की शर्त को अनिवार्य रूप से लागू किया जाएगा। वैष्णव ने कहा कि रेलवे ने वित्त वर्ष 2024 के लिए अपने 2.4 लाख करोड़ के बजट का 70 प्रतिशत पहले ही इस्तेमाल कर लिया है। ट्रैक बिछाने की परियोजना में लगातार प्रगति हो रही है। हमें 2030 तक रेलवे में करीब 12 लाख करोड़ रुपये के निवेश की आवश्यकता होगी। 

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने केरल के मुख्यमंत्री सबरीमाला में भक्तों की स्थिति पर लिखा पत्र
केंद्रीय पर्यटन और सांस्कृतिक मंत्री जी किशन रेड्डी ने केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन को एक पत्र लिखा। पत्र में उन्होंने कहा कि सबरीमाला तीर्थयात्रा के दौरान भगवान अयप्पा के भक्तों को असुविधाएं हो रही हैं। इस मुद्दे पर ध्यान दें और श्रद्धालुओं को परेशानी से मुक्त करें। रेड्डी ने ट्वीट कर कहा कि भक्तों को यात्रा के दौरान पर्याप्त कर्मियों, सुरक्षित मार्ग, बुनियादी सुविधाओं, चिकित्सा सहायता सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

असम के नागरिक ने केरल में मजदूर के साथ किया दुष्कर्म
केरल पुलिस ने असम के एक मूल निवासी को दुष्कर्म के एक आरोप में शनिवार को गिरफ्तार किया है। 52 साल की महिला ने आरोप लगाते हुए कहा कि चार दिन पहले आरोपी फिरदौस ने मुझसे कहा कि मैं तुम्हे नजदीकी मेट्रो स्टेशन का रास्ता दिखाता हूं। मैं उसके साथ गई तो रेलवे ओवर ब्रिज के पास उसने मुझे झाड़ियों में फेंक दिया। इलाका सूनसान था, इसी का फायदा उठाकर उसने मेरे साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने बताया कि महिला रेलवे स्टेशन पर दिहाड़ी मजदूरी करती है। वह अलाप्पुझा जिले की मूल निवासी है। स्थानीय लोगों ने घायल महिला को घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचाया।


पुणे में मोमबत्ती फैक्टरी में आग से मृतकों की संख्या 12 हुई
पुणे के पिंपरी चिंचवाड़ में 8 दिसंबर को एक मोमबत्ती की फैक्टरी में आग लगने से मरने वालों की संख्या शनिवार को 12 तक पहुंच गई। एक 40 वर्षीय महिला सुमन गोधाडे ने शनिवार को दम तोड़ दिया। तलावड़े की एक फैक्टरी में पिछले सप्ताह शुक्रवार को आगजनी की घटना हुई थी। फैक्टरी में स्पार्कलिंग मोमबत्तियाें का निर्माण होता था। इनका इस्तेमाल जन्मदिन समारोह में केक पर लगाने में किया जाता है। घटना वाले दिन दिन छह लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

केरल में लापरवाही से गाड़ी चलाने के आरोप में गिरफ्तार आरोपी
केरल पुलिस ने शनिवार को कथित तौर पर नशे में गाड़ी चलाने और हिट एंड रन मामले के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी दीपक रवि की लापरवाही से तीन लोग घायल हो गए। पुचाक्कल पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर चेरथला पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जमानत दे दी है।
 
मुंबई में सीआईएसएफ कांस्टेबल ने गोली मारकर की आत्महत्या
सीआईएसएफ के एक कांस्टेबल ने मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉप्लेक्स (बीकेसी) में अपनी सर्विस रिवॉल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने कहा कि कांस्टेबल ने यह आत्मघाती कदम शनिवार सुबह उस वक्त उठाया, जब वह जियो सेंटर में बने अपने कैबिन में अकेले बैठ हुए थे। माना जा रहा है कि पारिवारिक कारणों के चलते उन्होंने ऐसा किया। प्राथमिक जांच के मुताबिक, कांस्टेबल ने रिवॉल्वर को अपनी ठोड़ी के नीचे लगाकर चलाया, जिससे गोली उनके सिर को भेद कर बाहर निकल गई। 

एसएफआई के कार्यकर्ता सीएम की ओर से नियुक्त अपराधी : आरिफ
स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) के कार्यकर्ताओं के विरोध प्रदर्शन के बावजूद केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान कालीकट विवि परिसर पहुंचे। उन्होंने कहा, सत्तारूढ़ सीपीआई (एम) के छात्र विंग के स्वयंसेवक सीएम की ओर से नियुक्त अपराधी हैं। एसएफआई ने कहा था, खान को चांसलर के रूप में किसी विवि में प्रवेश नहीं करने देंगे।



खुद को पीएमओ अधिकारी बताने वाला कश्मीरी युवक गिरफ्तार
ओडिशा स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने एक कश्मीरी जालसाज को गिरफ्तार किया, जो धोखाधड़ी और जालसाजी के मामले में कश्मीर पुलिस की ओर से भी वांछित था और उसके खिलाफ गैर-जमानती वारंट लंबित था। आरोपी की पहचान सैयद ईशान बुखारी के रूप में हुई है। युवक खुद को न्यूरो विशेषज्ञ चिकित्सक, सेना में चिकित्सक, पीएमओ में अधिकारी और एनआईए के शीर्ष अधिकारियों का सहयोगी बताता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed