फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   kerala nusre and her son died in a rocket attack

लीबिया में रॉकेट हमले में भारतीय नर्स और उसके मासूम बेटे की मौत

Wed, 20 Jul 2016 04:57 PM IST
एजेंसी/नई दिल्ली,कोच्चि
एजेंसी/नई दिल्ली,कोच्चि Updated Wed, 20 Jul 2016 04:57 PM IST
विज्ञापन
kerala nusre and her son died in a rocket attack
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : AP/PTI

गृहयुद्ध की आग में झुलस रहे लीबिया में काम कर रही भारतीय नर्स सुनू सत्यन और उसके डेढ़ साल के मासूम बच्चे की एक रॉकेट हमले में जान चली गई है। सुनू केरल की रहने वाली थी और लीबिया के जाविया शहर में एक अस्पताल में बतौर नर्स काम कर रही थी। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने ट्वीट कर बताया कि सुनू सत्यन अपने परिवार के साथ लीबिया की राजधानी त्रिपोली से 45 किमी दूर जाविया शहर स्थित अपार्टमेंट में रहती थी। लीबिया में सरकार और विद्रोहियों के बीच लड़ाई चल रही है।

विज्ञापन


शुक्रवार करीब शाम चार बजे उनके अपार्टमेंट में रॉकेट हमला हुआ, जिसमें सुनू सत्यन और उनके बेटे प्रणव की मौत हो गई। स्वराज ने बताया कि हम सुनू सत्यन के पति विपिन कुमार के साथ संपर्क में हैं। विपिन कुमार भी लीबिया के अस्पताल में बतौर नर्स काम करते हैं। हमले के वक्त वह अस्पताल चले गए थे, जिसके चलते जीवित बच गए। वहीं, सुनू के पिता सत्यन नायर ने बताया कि शुक्रवार को उनकी बेटी सुनू सत्यन और उसका बेटा लीबिया स्थित अपने घर में सो रहे थे, तभी एक विस्फोट हुआ।
विज्ञापन


इसमें दोनों की मौत हो गई। केरल के कोट्टायम जिले के कोंडाडू से ताल्लुक रखने वाले नायर ने बताया कि उनकी बेटी सुनू लीबिया के जाविया मेडिकल सेंटर अज जाविया में नर्स के रूप में काम कर रही थी। नायर ने अपने दामाद विपिन की की सुरक्षा की भी मांग की है। नायर ने एमएलए मोन्स जोसेफ के माध्यम से केरल सरकार को पत्र लिखकर दोनों के शवों को वापस लाने में मदद की गुहार लगाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अगवा भारतीय पादरी को बचाने का हर संभव प्रयास जारी

kerala nusre and her son died in a rocket attack
वहीं यमन से अगवा किए गए भारतीय पादरी टॉम यूझूनलिल को बचाने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि यमन में भारत का कोई दूतावास नहीं है, लेकिन फिर भी पादरी को बचाने की हर संभव कोशिश की जा रही है।

शनिवार को विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का यह बयान उन रिपोर्टों के एक दिन बाद आया है, जिनमें दावा किया गया था कि आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट ने मूलत: केरल के पादरी यूझूनलिल को अगवा कर लिया है और आईएस उन्हें सूली पर चढ़ाने की तैयारी कर रहा है। हालांकि अभी तक पादरी को किसी भी तरह का नुकसान पहुंचाए जाने का कोई सबूत सामने नहीं आया है।

स्वराज ने कहा कि पादरी टॉम यूझूनलिल को यमन से एक आतंकी संगठन ने अगवा कर लिया था। हम उन्हें बचाने के लिए अपनी तरफ से हर कोशिश कर रहे हैं। बता दें कि इसी महीने इस्लामिक स्टेट ने एक शरणार्थी कैंप में हमला किया था और गार्ड समेत 16 लोगों को मौत के घाट उतार दिया था। मरने वालों में एक भारतीय नन समेत चार विदेशी नन भी शामिल थीं।

विदेश मंत्री ने लोगों से लीबिया के संघर्षरत इलाके से बाहर निकलने की ताजा अपील की है। उन्होंने बताया कि लीबिया के जाविया अस्पताल में काम कर रहे और 26 भारतीय अब भी फंसे हुए हैं। 
विदेश मंत्री ने बताया, ‘हम कई दफा एडवाइजरी जारी कर चुके हैं। मैं एक बार फिर से भारतीयों से संघर्षरत इलाकों से बाहर निकलने की अपील करती हूं।’ 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed