{"_id":"68567dc13b95fbfcec0f120c","slug":"kerala-no-proposal-to-provide-central-security-to-the-governor-cleaning-of-raj-bhavan-regarding-protests-2025-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kerala: 'राज्यपाल को केंद्रीय सुरक्षा मुहैया कराने का प्रस्ताव नहीं', विरोध प्रदर्शन को लेकर राजभवन की सफाई","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Kerala: 'राज्यपाल को केंद्रीय सुरक्षा मुहैया कराने का प्रस्ताव नहीं', विरोध प्रदर्शन को लेकर राजभवन की सफाई
Sat, 21 Jun 2025 03:09 PM IST
बशु जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
Published by: बशु जैन
Updated Sat, 21 Jun 2025 03:09 PM IST
सार
कुछ मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया था कि युवा और छात्र संगठनों के विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर राज्यपाल ने केंद्रीय बलों से सुरक्षा मांगी है। इस पर केरल राजभवन ने सफाई दी है।
विज्ञापन
केरल के राज्यपाल राजेंद्र आर्लेकर
- फोटो : एक्स- @KeralaGovernor
विस्तार
केरल में भारत माता तस्वीर को लेकर चल रहे विवाद के बीच विरोध प्रदर्शन को लेकर राजभवन ने सफाई दी है। राजभवन ने मीडिया रिपोर्ट को खारिज करते हुए कहा कि राज्यपाल के लिए केंद्रीय बलों की सुरक्षा मांगने का कोई प्रस्ताव नहीं है। कुछ मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया था कि युवा और छात्र संगठनों के विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर राज्यपाल ने केंद्रीय बलों से सुरक्षा मांगी है।
राजभवन ने कहा कि राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को केरल पुलिस की कर्तव्य के प्रति प्रतिबद्धता और जिम्मेदारी के निर्वहन में उनकी दक्षता पर पूरा भरोसा है। वे अपना कर्तव्य बहुत अच्छे ढंग से और राजभवन की संतुष्टि के अनुसार निभा रहे हैं। राजभवन केरल राज्यपाल को किसी भी प्रकार के प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष खतरे की संभावना को दृढ़ता से खारिज करता है।
ये भी पढ़ें: ओडिशा में बाढ़ से 50 हजार लोग प्रभावित, उफान पर सुवर्णरेखा नदी; 17 से ज्यादा गांवों में भरा पानी
विज्ञापन
राजभवन ने कहा कि मीडिया में सामने आ रहीं रिपोर्ट बेबुनियाद और केवल अटकलें हैं। मीडियाकर्मियों से अनुरोध है कि वे ऐसी निराधार खबरों को प्रकाशित या प्रसारित करके जनता को गुमराह करने से बचें। वामपंथी छात्र और युवा संगठनों ने राज्यपाल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया है, क्योंकि उन्होंने राजभवन में सरकारी कार्यक्रमों सहित सभी कार्यक्रमों के दौरान भारत माता का चित्र लगाने की बात कही है।
क्या है मामला
केरल में विवाद तब शुरू हुआ जब राजभवन ने विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर एक कार्यक्रम में 'भारत माता' की तस्वीर का उपयोग किया। इसका राज्य के कृषि मंत्री और सीपीआई नेता पी. प्रसाद ने कार्यक्रम का बहिष्कार कर दिया था। कृषि मंत्री पी प्रसाद ने कहा था कि धर्मनिरपेक्ष केरल में इसे स्वीकार नहीं किया जा सकता। इस पर राज्यपाल आर्लेकर ने कहा कि 'भारत माता' कोई विवाद का विषय नहीं हो सकता, यह सबके ऊपर है। उन्होंने यह भी कहा कि सभी की सोच और विचारधाराएं अलग हो सकती हैं, लेकिन सब भारतीय एक-दूसरे के भाई-बहन हैं।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन