फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   50 thousand people affected by flood in Odisha, Subarnarekha river in spate; Water filled in 17 villages

Odisha: ओडिशा में बाढ़ से 50 हजार लोग प्रभावित, उफान पर सुवर्णरेखा नदी; 17 से ज्यादा गांवों में भरा पानी

Sat, 21 Jun 2025 02:33 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालासोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालासोर Published by: बशु जैन Updated Sat, 21 Jun 2025 02:33 PM IST
सार

पड़ोसी राज्य झारखंड में भारी बारिश के बाद चांडिल बांध से अचानक पानी छोड़े जाने के कारण बालासोर जिले के कुछ हिस्सों में अचानक बाढ़ आ गई। अफसरों ने बताया कि भोगराई, बलियापाल, बस्ता और जलेश्वर अधिसूचित क्षेत्र परिषद (एनएसी) के तीन ब्लॉकों के 17 ग्राम पंचायत क्षेत्र बाढ़ से प्रभावित हुए हैं।

विज्ञापन
50 thousand people affected by flood in Odisha, Subarnarekha river in spate; Water filled in 17 villages
सुवर्णरेखा नदी में आई बाढ़। - फोटो : PTI

विस्तार

पूर्वोत्तर के बाद अब ओडिशा में बाढ़ ने आफत मचाई है। बालासोर जिले में सुवर्णरेखा नदी में अचानक आई बाढ़ के कारण 50,000 से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। हालात यह हैं कि राज्य के 17 से ज्यादा गांवों में पानी भर गया है। प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य के लिए कमर कस ली है।
विज्ञापन


पड़ोसी राज्य झारखंड में भारी बारिश के बाद चांडिल बांध से अचानक पानी छोड़े जाने के कारण बालासोर जिले के कुछ हिस्सों में अचानक बाढ़ आ गई। अफसरों ने बताया कि भोगराई, बलियापाल, बस्ता और जलेश्वर अधिसूचित क्षेत्र परिषद (एनएसी) के तीन ब्लॉकों के 17 ग्राम पंचायत क्षेत्र बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। निचले और बाढ़ संभावित क्षेत्रों में रहने वाले निवासियों को सतर्क रहने और स्थिति बिगड़ने पर निकटवर्ती आश्रय स्थलों में जाने के लिए तैयार रहने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन


राजघाट पर घट रहा सुवर्ण रेखा नदी का जलस्तर
जिला आपातकालीन कार्यालय के सूत्रों ने बताया कि राजघाट पर सुवर्णरेखा नदी का जलस्तर घट रहा है। यह अभी भी खतरे के निशान 10.36 मीटर के मुकाबले 11.9 मीटर पर बना हुआ है। अफसरों ने कहा कि हमें उम्मीद है कि जलस्तर में और कमी आएगी। क्योंकि झारखंड में नदी के ऊपरी जलग्रहण क्षेत्र में अधिक वर्षा नहीं हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: '21 तारीख को ही हमने बड़ा योग किया था', डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे का उद्धव ठाकरे पर तंज

50 thousand people affected by flood in Odisha, Subarnarekha river in spate; Water filled in 17 villages
सुवर्णरेखा नदी में आई बाढ़। - फोटो : PTI
अफसरों को दिए गए निर्देश
बालासोर के जिला कलेक्टर सूर्यवंशी मयूर विकास ने खंड विकास अधिकारियों (बीडीओ) और तहसीलदारों को निर्देश दिया कि यदि आवश्यक हो तो लोगों को निकालने के लिए तैयार रहें। अधिकारियों को स्थिति पर नजर रखने और बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद करने के लिए कहा गया है।

ये भी पढ़ें: एअर इंडिया के तीन वरिष्ठ अधिकारी हटाए जाएंगे, डीजीसीए ने 'सभी भूमिकाओं' से हटाने का निर्देश दिया

इसके अलावा मुख्य जिला चिकित्सा अधिकारी (सीडीएमओ) को आवश्यक दवाओं का पर्याप्त स्टॉक रखने तथा स्वास्थ्य देखभाल व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। अधीक्षण अभियंता (सिंचाई) को चांडिल बांध के सभी गेटों की गहन जांच करने तथा सभी आवश्यक एहतियाती उपाय करते हुए जल स्तर पर चौबीसों घंटे निगरानी रखने को कहा गया।

नागरिक आपूर्ति अधिकारी (सीएसओ) को खाद्य और आवश्यक आपूर्ति की तैयारी के लिए कहा गया। अधिकारी ने बताया कि सभी कर्मचारियों की छुट्टियां अगले आदेश तक रद्द कर दी गई हैं और सरकारी अधिकारियों को बिना पूर्व अनुमति के मुख्यालय छोड़ने पर सख्त निर्देश जारी किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed