{"_id":"63d83925295b37016b2ce3a7","slug":"kerala-nia-questions-six-journalists-on-suspected-ties-with-terror-organisations-newss-in-hindi-2023-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"केरल: छह पत्रकारों पर आतंकी संगठनों से संबंध रखने का आरोप, NIA ने की पूछताछ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
केरल: छह पत्रकारों पर आतंकी संगठनों से संबंध रखने का आरोप, NIA ने की पूछताछ
Tue, 31 Jan 2023 03:09 AM IST
वीरेंद्र शर्मा
एएनआई, कोच्चि
एएनआई, कोच्चि
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Tue, 31 Jan 2023 03:09 AM IST
सार
एनआईए सूत्रों के मुताबिक, पत्रकारों का एक समूह आतंकी संगठनों के साथ घनिष्ठ संबंध बनाए हुए था। कम से कम छह पत्रकारों से पूछताछ की गई जो कथित तौर पर उत्तरी केरल के युवाओं को आतंकवादी संगठनों में भर्ती कराने का काम कर रहे थे।
विज्ञापन
एनआईए।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की हैदराबाद टीम ने आतंकवादी संगठनों के साथ संदिग्ध संबंध रखने के मामले में छह पत्रकारों से पूछताछ की है।
एनआईए सूत्रों के मुताबिक, पत्रकारों का एक समूह आतंकी संगठनों के साथ घनिष्ठ संबंध बनाए हुए था। कम से कम छह पत्रकारों से पूछताछ की गई जो कथित तौर पर उत्तरी केरल के युवाओं को आतंकवादी संगठनों में भर्ती कराने का काम कर रहे थे। एनआईए ने अपने दावे को पुख्ता करने के लिए पत्रकारों से डिजिटल सबूत भी हासिल किए हैं। सूत्रों ने कहा कि पत्रकारों से कोच्चि में फिर से पूछताछ किए जाने की संभावना है।