फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kerala: More than half of the districts are in the grip of floods,So far 37 have died

केरल : आधे से ज्यादा जिले बाढ़ की चपेट में, अब तक 37 की गई जान

Sat, 11 Aug 2018 09:29 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि Updated Sat, 11 Aug 2018 09:29 PM IST
विज्ञापन
Kerala: More than half of the districts are in the grip of floods,So far 37 have died

केरल के 14 जिलों में से आधे से ज्यादा बाढ़ की चपेट में हैं। हाल के कुछ सालों में सबसे भयानक बाढ़ का सामना कर रहे राज्य में हाई अलर्ट जारी किया गया है। 8 अगस्त से बाढ़ और बारिश के चलते राज्य में अब तक 37 लोगों की जान जा चुकी है।

विज्ञापन


मूसलाधार बारिश और भूस्खलन के चलते राज्य के कई हिस्सों में स्थिति बहुत ही खराब है। 1301 हेक्टेयर फसल को नुकसान पहुंचा है तो 35000 से ज्यादा लोगों को विभिन्न कैंपों में पहुंचाया गया है। पेरियार नदी और सहायक नदियों के तट पर रहने वाले 10,000 से अधिक लोगों को एर्नाकुलम जिले में खोले गए 78 शिविरों में भेजा गया है। 
विज्ञापन


राहत और बचाव के काम में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ के साथ ही थल सेना, नौसेना और वायुसेना भी मदद कर रही है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 8 जिलों को हाई अलर्ट के विभिन्न स्तरों पर रखा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक अन्य अधिकारी ने बताया कि 29 मई से शुरू हुई बारिश से 26824 हेक्टेयर में 3.42 बिलियन रुपये कीमत की फसल का नुकसान हो चुका है। केएसडीएमके के प्रमुख पीएच कुरियन ने बताया कि शनिवार को प्रमुख जलग्रहण इलाकों में बारिश नहीं हुई लेकिन हमने 15 अगस्त तक अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग की भारी बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग ने राज्य में 15 अगस्त तक भारी बारिश की संभावना जताई है। साथ ही मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी गई है। निचले इलाकों में बाढ़ की चेतावनी जारी की है। 

घर लौटने से डर रहे लोग
इडुक्की बांध से पानी छोड़े जाने के बाद अपने घरों से हटाए गए लोग अब अपने घरों को लौटने से डर रहे हैं। एक राहत कैंप में रह रहे लोगों का कहना है कि हम में से ज्यादातर लोग जो कपड़े पहने थे, उसी में यहां आ गए। अब हमारे घरों में कीचड़, गंदा पानी भर गया हो गया। 

साथ ही सारा सामान भी नष्ट हो गया होगा। वहां पर अब सांप और अन्य जहरीले कीड़ों का भी भय है। ऐसे में वहां कैसे जाया जा सकता है। बांध से पानी छोड़ने से आठ गांवों के लोग प्रभावित हुए हैं और करीब 1000 लोगों को 20 राहत कैंपों में पहुंचाया गया है।

Kerala: More than half of the districts are in the grip of floods,So far 37 have died

सीएम विजयन ने आपदा राहत कोष में दी एक लाख की राशि
मुख्यमंत्री पी. विजयन ने सीएम आपदा राहत कोष में एक लाख रुपये का योगदान दिया है और जनता से खुले दिल से इसमें मदद करने की अपील की है। साथ ही उन्होंने बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वे भी किया। घर और जमीन खोने वालों को 10 लाख और परिवार के सदस्य को खोने वालों को 4 लाख मुआवजे का एलान किया। 

राहुल ने पीएम मोदी को मदद को लिखा पत्र
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर केरल की मदद करने की गुहार लगाई है। कांग्रेस अध्यक्ष उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार राज्य सरकार को पर्याप्त धन मुहैया कराए जिससे राहत, बचाव एवं पुनर्वास कार्य तेजी से किए जा सके। साथ ही उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से बाढ़ प्रभावित लोेगों की मदद को कहा है।

राजनाथ आज करेंगे राज्य का दौरा
केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह रविवार को केरल के बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई दौरा करेंगे। उनके साथ केंद्रीय पर्यटन मंत्री अल्फोंस और गृह मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी भी होंगे। राजनाथ मुख्यमंत्री विजयन से राहत और बचाव कार्यों की जानकारी भी लेंगे। 

341 राहत कैंपों में 35874 लोग ठहराए गए
580 घरों को आंशिक नुकसान, 44 पूरी तरह से नष्ट
7.50 लाख लीटर पानी प्रति सेकेंड इडुक्की बांध से छोड़ा गया 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed